SportsViral

नंदिनी शर्मा ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू में ही मचाया गदर, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

नंदिनी शर्मा ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू में ही मचाया गदर, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

नंदिनी शर्मा ने अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जमकर गदर मचाया। उन्होंने भारतीय महिला टीम की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ गजब की गेंदबाजी और अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका अदा की। नंदिनी ने करीब 16 साल पुराने ऐति​हासिक कीर्तिमान की बराबरी भी कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने भी कई नए रिकॉर्ड बनाने मे सफलता हासिल की है। 

नंदिनी शर्मा ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू में ही मचाया गदर, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
नंदिनी शर्मा ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू में ही मचाया गदर, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

इंटरनेशनल डेब्यू में नंदिनी शर्मा ने चटका दिए तीन विकेट

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले ही मैच में भारत ने कमाल का खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हरा दिया। इस मैच में नंदिनी शर्मा को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला और इसे उन्होंने दोनों हाथों से लपक लिया। नंदिनी ने चार ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जो इस मैच में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

सोनिया दबीर की नंदिनी शर्मा ने कर ली बराबरी

नंदिनी शर्मा अब भारत के लिए खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में ही तीन विकेट लेने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले साल 2010 में इंग्लैंड के ही खिलाफ टी20 डेब्यू करने वाली सोनिया दबीर ने 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। अब नंदिनी दूसरी ऐसी तेज गेंदबाज बन गई हैं। हालांकि अगर सभी गेंदबाजों की बात की जाए तो ऐसा करने वाली नंदिनी सातवीं गेंदबाज बन गई हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम की ये 38 रन की जीत टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने साल 2025 में इंग्लैंड को इसी फॉर्मेट में 97 रनों से मात देने में कामयाबी हासिल की थी। खास बात ये है कि चेम्सफोर्ड में इंग्लैंड की ये केवल तीसरी हार है। टीम ने यहां कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। तीन मैचों में अब तक उसका यहां मुकाबला हुआ है, जिसमें से पहली बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

Khabar Monkey

स्मृति मंधाना ने जमकर की नंदिनी की तारीफ

इस मुकाबले में भारत की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर नहीं खेल रही थीं। उनकी जगह स्मृति मंधाना ने कप्तानी की। मैच के बाद मंधाना ने भी नंदिनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नंदिनी ने जबरदस्त गेंदबाजी की। मंधाना ने कहा कि उन्होंने नंदिनी को डब्ल्यूपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी करते हुए देखा था। डेब्यू मैच में आकर अपने पहले ही ओवर में विकेट लेना बहुत खास बात होती है। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply