Tata Tiago EV 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आज एक बड़ा धमाका होने जा रहा है! मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EV का दबदबा बढ़ता जा रहा है. इसी बीच टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे लोकप्रिय और सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV का नया 2026 फेसलिफ्ट मॉडल आज लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कुछ टीजर जारी किए हैं, जिससे कार के डिजाइन और इंटीरियर की लुक मिल जाती है. आइए जानते हैं कि इस बार नई Tiago EV में क्या कुछ खास मिलने वाला है.

कैसा है नया लुक और संभावित फीचर?
आज यानी 28 मई को लॉन्च होने वाली Tiago EV 2026 का फ्रंट लुक पुरानी कार के मुकाबले काफी बदल गया है. अब इसमें पेट्रोल मॉडल से अलग दिखने के लिए बॉडी-कलर की बंद ग्रिल यानी Closed-off Grille दी गई है.
साइड और रियर
Tiago EV 2026 के साइड प्रोफाइल में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन इसमें नए एयरो-स्टाइल व्हील्स, ग्लॉस ब्लैक ORVMs और दरवाजों पर Tata.ev की ब्रांडिंग मिलेगी. कार के पीछे की ओर एक नई कनेक्टेड LED टेललाइट और नया बंपर दिया गया है, जो पीछे से कार को एकदम फ्रेश लुक देता है.
कैबिन और इंटीरियर
कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक बिल्कुल नया और प्रीमियम फील मिलेगा. इसके डैशबोर्ड को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है.
Tiago EV 2026 में अब दो बड़ी फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन मिलेंगी, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर.
नई Tiago EV में टाटा का नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसके बीच में चमकने वाला Tata.ev का लोगो लगा है.
इस कार में 360-डिग्री कैमरा मिलेगा. इस फीचर के आ जाने के बाद Tiago EV अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कार बन जाएगी, जिसमें यह एडवांस टेक्नोलॉजी मिलेगी.
बैटरी और परफॉरमेंस
आज लॉन्च होने वाली नई टाटा टियागो ईवी के बैटरी ऑप्शन्स में निरंतरता बनाए रखते हुए इसमें दो वेरिएंट्स मिल सकता है. पहला ऑप्शन 19.2 kWh बैटरी का, जो करीब 223 किलोमीटर की रेंज देती है.
दूसरा ऑप्शन 24 kWh बैटरी- जो सिंगल चार्ज पर 293 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है. इसके साथ ही टाटा मोटर्स अपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस स्कीम भी पेश कर सकती है, जिससे इस कार की शुरुआती कीमत और भी किफायती हो जाएगी. उम्मीद यह भी की जा रही है कि टाटा मोटर्स इसमें Punch EV की तरह अपडेटेड बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो नई Tiago EV पहले से ज्यादा माइलेज देगी, जिससे डेली ड्राइविंग और भी आसान हो जाएगी.
Khabar Monkey
Tiago EV 2026 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
360-डिग्री कैमरा
रियर AC वेंट्स और रियर चार्जिंग पोर्ट्स
वायरलेस फोन चार्जर
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
6-स्पीकर वाला दमदार ऑडियो सिस्टम
नया सेंटर कंसोल लेआउट
संभावित कीमत भी जान लीजिए
इतने सारे नए फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलावों के बाद, माना जा रहा है कि 2026 Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है. यह संभावित कीमत है, असली कीमत तो नई Tiago EV 2026 लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा. भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला MG Comet EV और Citroen eC3 से होगा.





