SportsViral

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान, चार भारतीय महिलाओं का भी नाम शामिल

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी जिसमें पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट का पिछला संस्करण साल 2024 में खेला गया था, जिसको न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया था। इस बार उनके लिए टाइटल को डिफेंड करना आसान काम नहीं रहने वाला है। इसी बीच आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने के कुछ दिन पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल 14 अंपायर और चार मैच रेफरी को जगह मिली है।

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान, चार भारतीय महिलाओं का भी नाम शामिल
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया मैच ऑफिशियल्स के नामों का ऐलान, चार भारतीय महिलाओं का भी नाम शामिल

आईसीसी ने सभी महिला मैच ऑफिशियल्स को दी जगह

महिला टी20 वर्ल्ड कप का ये लगातार तीसरा संस्करण होगा जिसमें आईसीसी की तरफ से टूर्नामेंट के लिए घोषित किए गए मैच ऑफिशियल्स में सभी महिलाओं को शामिल किया गया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल सहित कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें इस बार शामिल की गई 14 मैच ऑफिशियल्स और चार मैच रेफरी में से 9 सदस्य ऐसे हैं जो साल 2024 के पिछले वर्ल्ड कप के एडिशन का भी हिस्सा रही थीं। मैच ऑफिशियल्स के इस ग्रुप में सबसे अनुभवी सदस्य को लेकर बात की जाए तो वह ऑस्ट्रेलिया की क्लेयरे पोलोसाक हैं जो छठी बार टूर्नामेंट में जिम्मेदारी संभालेंगी, जिसमें उन्होंने कुल 22 मैचों में अंपायरिंग की है। वहीं उनके बाद सबसे अनुभवी अंपायर में जैकलीन विलियम्स और किम कॉटन का नाम शामिल है, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 19-19 मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं।

चार भारतीय महिलाओं को भी मिली जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी की तरफ से ऐलान किए गए मैच ऑफिशियल्स में चार भारतीय महिलाओं को भी जगह मिली है, जिसमें तीन जहां अंपायरिंग में जिम्मेदारी संभालेंगी तो वहीं एक मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगी। अनुभवी भारतीय मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी जो साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रही हैं वह इस बार भी इसी भूमिका में दिखाई देंगी। उनके अलावा अंपायरिंग में जननी एन, वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन को अंपायरिंग की जिम्मेदारी मिली है।

Khabar Monkey

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए अंपायर्स का पैनल

लॉरेन एजेनबैग, किम कॉटन, अन्ना हैरिस, शथिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लासे, कैंडेस ला बोर्डे, जननी एन (भारत), निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी (भारत), सुजैन रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, जैकलीन विलियम्स, गायत्री वेणुगोपालन (भारत)।

मैच रेफरी का पैनल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए

ट्रुडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी (भारत), मिशेल परेरा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply