शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
शराब की बोतलें ग्रीन, ब्राउन या ब्लैक ही क्यों? जानें अल्कोहल और रंगों का साइंस​ | WhatsApp Scam Alert: बैंक से पैसे कटने का मैसेज आए तो ‘NO’ लिखने से पहले जान लें ये बात​ | Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्तूबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की वैन; मासूम बच्ची समेत 5 की मौत​

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा नरौरा कोतवाली क्षेत्र में रतनपुर के पास हुआ, जहां एक ईको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर […]

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा नरौरा कोतवाली क्षेत्र में रतनपुर के पास हुआ, जहां एक ईको वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, कासगंज जिले के सिढ़पुरा से एक परिवार ईको वैन में सवार होकर बेलोन की ओर जा रहा था. वाहन में कुल आठ लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि रास्ते में बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र के रतनपुर के पास ईको वैन पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में पांच लोगों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल है. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. हालांकि, घायलों की पहचान नहीं हो सकती है.

रतनपुर के पास हुआ हादसा

हादसा नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य किया गया. एक ही परिवार के लोगों के साथ हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है. परिवार कासगंज जिले के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

रिपोर्ट सुमित शर्मा, बुलंदशहर

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY