शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और ईपीएफओ की नई पहल: अब एक ही जगह से होंगे सभी सरकारी भुगतान​

मुंबई, 8 जुलाई, 2026: कर्मचारियों का पीएफ समय पर जमा करना अब पहले से अधिक आसान और त्वरित होने जा रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ मिलकर एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है, जिससे कंपनियों के लिए पीएफ भुगतान की प्रक्रिया सरल हो गई है। इस नई व्यवस्था […]

मुंबई, 8 जुलाई, 2026: कर्मचारियों का पीएफ समय पर जमा करना अब पहले से अधिक आसान और त्वरित होने जा रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ मिलकर एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है, जिससे कंपनियों के लिए पीएफ भुगतान की प्रक्रिया सरल हो गई है। इस नई व्यवस्था के तहत आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़ीं कंपनियां सीधे ईपीएफओ के पोर्टल से पीएफ का भुगतान कर सकेंगी। चालान बनाने से लेकर भुगतान की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी। भुगतान सफल होते ही संबंधित संस्था को इसकी पुष्टि प्राप्त हो जाएगी और चालान को तुरंत डाउनलोड किया जा सकेगा, जिससे रिकॉर्ड बनाए रखने की प्रक्रिया में भी सुगमता आएगी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेडरिटेल लाइबिलिटीज़ आशीष सिंह ने इस नई सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य कारोबारियों के लिए बैंकिंग को यथासंभव सुगम बनाना है। उन्होंने बताया कि ईपीएफओ के साथ शुरू की गई यह सुविधा ग्राहकों को सुरक्षित, तेज और बिना किसी झंझट के पीएफ भुगतान करने में मदद करेगी। इससे न केवल कारोबारियों का समय बचेगा, बल्कि कार्य निष्पादन में भी दक्षता आएगी।

उल्लेखनीय है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पहले से ही जीएसटी, आयकर और कस्टम ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भुगतानों के लिए सुविधा प्रदान कर रहा है। ईपीएफओ के जुड़ने के बाद अब कारोबारियों को अपनी अधिकांश वैधानिक पेमेंट्स के लिए अलगअलग प्लेटफॉर्म पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पीएफ जमा करने की प्रक्रिया के लिए संस्थानों को ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग इन करके चालान तैयार करना होगा, जिसके बाद भुगतान के विकल्प में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को चुनकर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इस एकीकृत बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारोबारियों का समय बचेगा और भुगतान में आने वाली संभावित तकनीकी अड़चनें कम होंगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY