शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lalitpur Homegaurd Arrested: डायल 112 के पायलट ने हेड कॉन्स्टेबल से पिस्टल छीनी और कनपटी पर रख जबरन रुपए वसलूने की कोशिश​

Lalitpur Homegaurd Arrested: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में डायल 112 की पीआऱवी पर तैनात एक होमगार्ड को सरकारी पिस्टल चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी होमगार्ड ने अपने साथ ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल चोरी कर ली थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद […]

Lalitpur Homegaurd Arrested: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में डायल 112 की पीआऱवी पर तैनात एक होमगार्ड को सरकारी पिस्टल चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी होमगार्ड ने अपने साथ ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल चोरी कर ली थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

हेड कांस्टेबल की शिकायत पर शुरू हुई कार्रवाई

मामला ललितपुर के गिरार थाने क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार डायल 112 पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने अपने साथ ड्यूटी करने वाले होमगार्ड पर सरकारी पिस्टल चोरी करने का आरोप लगाया था। हेड कांस्टेबल ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत जांच के निर्देश दिए।  जांच के बाद आरोपी होमगार्ड के खिलाफ गिरार थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद 

पुलिस के मुताबिक आरोपी होमगार्ड के पास से चोरी की 9 एमएम पिस्टल, उसकी मैग्जीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। 

पैसा वसूलने की नीयत से रची गई थी साजिश

जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर चालक के रूप में तैनात होमगार्ड ने कथित तौर पर हेड कांस्टेबल पर दबाव बनाकर  पैसे वसूलने की मंशा से इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी की पहचान मंगल पुत्र अनिरुद्ध सिंह के रूप में हुई है। वह महरौनी तहसील के ग्राम किसरदा का निवासी बताया गया है।  

  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY