शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Punch EV की बढ़ेगी टेंशन! Hyundai की नई सस्ती इलेक्ट्रिक SUV जल्द होगी लॉन्च​

हुंडई मोटर इंडिया आने वाले समय में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो वित्त वर्ष 2030 तक मार्केच में आ सकती हैं. इनमें एक नई सब4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है, जिसे खास तौर पर टाटा पंच EV को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है. हाल […]

हुंडई मोटर इंडिया आने वाले समय में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो वित्त वर्ष 2030 तक मार्केच में आ सकती हैं. इनमें एक नई सब4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है, जिसे खास तौर पर टाटा पंच EV को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है. हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV के टेस्ट मॉडल को भारी कैमोफ्लाज के साथ दक्षिण कोरिया में देखा गया है.फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि यह गाड़ी 2026 के दिवाली सीजन या फिर 2027 की शुरुआत तक बाजार में पेश की जा सकती है.

हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी चुनिंदा वैश्विक बाजारों में बिकने वाली हुंडई इंस्टर पर बेस्ड हो सकती है. टेस्ट के दौरान देखी गई गाड़ी का बॉक्सी और सीधा लुक इंस्टर ईवी जैसा दिखता है. कैमॉफ्लाज ने डिजाइन की ज्यादातर डिटेल्स को छिपा रखा था लेकिन स्प्लिट हेडलैंप, ऊपर लगे एलईडी डीआरएल और बम्पर का निचला हिस्सा साफ दिखाई दे रहा था.

आने वाली हुंडई HE1i EV से Inster EV के कई डिजाइन मिलने की उम्मीद है. जैसे कि बंद ग्रिल, सामने चार्जिंग पोर्ट, स्पोर्टी सिल्वर स्किड प्लेट, गोलाकार प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, उभरे हुए व्हील आर्च, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल, पिक्सेलस्टाइल एलईडी टेललाइट्स, चौकोर टेलगेट और 17 इंच तक के अलॉय व्हील.

प्रीमियम इंटीरियर

नई कॉम्पैक्ट ईवी में डुअल 10.25इंच डिस्प्ले , वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, ओटीए अपडेट, हुंडई ब्लूलिंक सेवाएं, एडीएएस और दूसरे फीचर्स मिल सकते हैं.

बैटरी और रेंज

ईजीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड , हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने इंजन को वैश्विक स्तर पर उपलब्ध हुंडई इंस्टर ईवी के साथ साझा कर सकती है. इंस्टर ईवी 42 किलोवाट और 49 किलोवाट बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है, जो लगभग 300 किमी और 355 किमी की रेंज प्रोवाइड करती है. यह ईवी 120 किलोवाट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को लगभग 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY