BusinessViral

ITC Q4 Results: मुनाफा घटा फिर भी निवेशक होंगे मालामाल, कंपनी देगी इतना डिविडेंड

ITC Limited ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 74 फीसदी घटकर 5,113 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने बताया कि सिगरेट कारोबार पर बढ़े टैक्स और मार्जिन पर पड़े दबाव की वजह से मुनाफे में बड़ी गिरावट आई है.

ITC Q4 Results: मुनाफा घटा फिर भी निवेशक होंगे मालामाल, कंपनी देगी इतना डिविडेंड
ITC Q4 Results: मुनाफा घटा फिर भी निवेशक होंगे मालामाल, कंपनी देगी इतना डिविडेंड

पिछले साल इसी तिमाही में ITC को 19,562 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. हालांकि उस दौरान कंपनी को होटल बिजनेस के डीमर्जर से एक बार का बड़ा फायदा भी मिला था. होटल कारोबार अलग होने के कारण कंपनी को करीब 15,179 करोड़ रुपये का वन-टाइम गेन मिला था, जिससे पिछले साल का मुनाफा काफी ज्यादा दिखा था.

इस सेक्टर से हुई तगड़ी कमाई

कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में उसका सिगरेट कारोबार मजबूत रहा. इस दौरान सिगरेट से होने वाली आय बढ़कर 11,066 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,400 करोड़ रुपये थी. ITC देश में Gold Flake जैसे बड़े सिगरेट ब्रांड बनाती है.

शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

ITC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इससे पहले कंपनी जनवरी 2026 में 6.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित कर चुकी है. यानी पूरे वित्त वर्ष में निवेशकों को कुल 14.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा.

Khabar Monkey

कंपनी ने कहा कि अगर शेयरधारकों की मंजूरी मिलती है तो फाइनल डिविडेंड का भुगतान 24 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा. वहीं डिविडेंड पाने के लिए 27 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.

शेयर में मामूली तेजी

नतीजे आने के बाद भी कंपनी के शेयर में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. NSE पर ITC का शेयर मामूली बढ़त के साथ 307.65 रुपये पर बंद हुआ. इसमें 0.03 फीसदी की हल्की तेजी दर्ज की गई.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply