नई दिल्ली: यह खबर सभी लोन लेने वाले या लोन लेने की चाह रखने वालों के लिए जरूरी है। यदि आपका CIBIL Score बढ़िया है तो आपके लिए आज के समय में Loan लेना बेहद आसान हो गया है। लोन मिल भी जाएगा । लेकिन कई बार नौकरी जाने, बिजनेस में नुकसान या अचानक आर्थिक परेशानी की वजह से लोग समय पर EMI नहीं भर पाते। इसके बाद सबसे बड़ा डर शुरू होता है…CIBIL Score खराब होता है। ऐसे में बड़ा सवाल है.. “क्या खराब CIBIL Score होने से जेल हो सकती है?”
इस लीगल स्टोरी के जरिए हम इसी से जुड़े सवालों का जवाब जानेंगे…

CIBIL क्या होता है
बढ़ते वित्तीय तंत्र के बीच इसको एक वितीय यंत्र माना जाए तो सही होगा। सिबिल स्कोर एक तरह का Financial Report Card होता है। इसके जरिए यह पता चल जाता है कि किसी ने लोन और क्रेडिट से जुड़े देनदारी का भुगतान समय पर किया है या नहीं। आमतौर पर 300 से 900 के बीच CIBIL Score होता है। 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। 600 से नीचे स्कोर खराब माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार EMI या Credit Card Bill नहीं भरता, तो उसका CIBIL Score गिरने लगता है। यह किसी भी आदमी के लिए खतरे की घंटी है।
खराब CIBIL से जेल?
दरअसल ..खराब सिबिल केवल आपकी वित्तीय लेनदेन के आकड़ों के इतिहास को प्रभावित करता है। यह कोई अपराध नहीं है। यानी अगर आपने आर्थिक परेशानी की वजह से Loan नहीं चुकाया, तो सिर्फ इस कारण पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती। लेकिन इससे भविष्य में Loan मिलने में दिक्कत हो सकती है
खराब CIBIL के और भी नुकसान
इससे साफ है कि खराब सिबिल होना एक अपराध नहीं है और इसमें जेल भी नहीं होती…लेकिन खराब CIBIL लंबे समय तक Financial Life को प्रभावित कर सकता है। इससे किसी भी व्यक्ति या संस्था की आर्थिक सेहत खराब हो सकती है। खराब CIBIL के नुकसान के कुछ पहलू हैं…
खराब CIBIL कैसे सुधारें या ठीक करें
सिबिल सुधारना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यदि आपका CIBIL Score गिर चुका है, तो घबराने की बजाय धीरे-धीरे उसे सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले वित्तीय अनुशासन जरूरी है। आमतौर पर लगातार अच्छा भुगतान करने से कुछ महीनों में स्कोर सुधारना शुरू हो जाता है। सिबिल सुधारने के जरूरी उपाय हैं…
कानून के नजरिए से कब अपराध
हालांकि सिर्फ CIBIL खराब होने से जेल नहीं होती, लेकिन कुछ परिस्थितियों में मामला गंभीर बन सकता है। देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 के कुछ कानूनी प्रावधान बैंकिंग, वित्त और ऋण वसूली से जुड़े हुए हैं…
Khabar Monkey
बीएनएस 2023 की धारा 318 के तहत वित्तीय या बैंकिग संस्थानों को धोखाधड़ी से गुमराह करना, ऋण प्राप्त करने के लिए विवरण गढ़ना, या अवैध तृतीय-पक्ष ऋण देने वाले ऐप प्रथाओं को इस धारा के तहत भारी दंड दिया जाता है, जिसमें 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है।
बीएनएस 2023 की धारा 316 के तहत आपराधिक विश्वासघात को परिभाषित किया गया है। यह उन स्थितियों पर लागू होता है जहां व्यक्ति – जैसे कि कर्मचारी, दलाल या एजेंट जो सार्वजनिक और सौंपे गए धन का प्रबंधन करते हैं – उन संपत्तियों को अवैध रूप से डायवर्ट या दुरुपयोग करते हैं।
अब तो आप समझ गए होंगे कि एक अच्छा CIBIL Score कितने काम की चीज है। हालांकि यब बात भी सच है कि कई बार आदमी आर्थिक मजबूरियों की वजह से देनदारी भुगतान में पीछे रह जाता है। ऐसे में यदि आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, तो
बैंक से बात करें..बैंक आपके लोन का फिर से पुनर्गठन कर सकते हैं या
बैंक कई बार EMI में भी राहत देते हैं। इसकी किश्तों को फिर से तय कर सकते हैं
मेरी सलाह यही है..कि ऐसे मामलों में कानून को जानिए…वित्तीय अनुशासन बनाएं रखें। डरने की बजाय सही जानकारी रखें और CIBIL को सुधारने की कोशिश करें।





