SportsViral

वैभव ने मारी एंट्री, कोहली हैं नंबर 1; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

2026 में वैभव सूर्यवंशी अपने खेल से सबका दिल जीत जीतने का काम कर रहे हैं और हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में ऐसा कमाल कोई कैसे कर सकता है। वैभव बेहद प्रतिभाशाली हैं और अपने हर मैच के साथ वो निखरते चले जा रहे हैं। इस सीजन में वैभव ने अब तक खेले 13 मैचों में चौकों और छक्कों का अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वैभव ने इस सीजन में अब तक जितने भी चौके-छक्के लगाए हैं उसके दम पर वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

वैभव ने मारी एंट्री, कोहली हैं नंबर 1; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
वैभव ने मारी एंट्री, कोहली हैं नंबर 1; IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

वैभव ने लगाए हैं कुल 103 बाउंड्रीज

ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 50 चौके और 53 छक्के लगाए हैं। यानी वो अब तक कुल 103 बाउंड्रीज लगा चुके हैं। इन 103 बाउंड्रीज के दम पर वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अब 7वें नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने साल 2016 में कुल 121 बाउंड्रीज लगाए थे। गुजरात के मौजूदा कप्तन लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2023 में कुल 118 बाउंड्रीज लगाए थे।

इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर साई सुदर्शन मौजूद हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 109 बाउंड्रीज लगाए थे जबकि यशस्वी जायसवाल ने 2023 में कुल 108 बाउंड्रीज लगाए थे और वो चौथे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिनके बल्ले से साल 2025 में कुल 107 बाउंड्रीज निकले थे जबकि ऋषभ पंत 105 बाउंड्रीज के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं और उन्होंने ये कमाल साल 2018 में किया था। वैसे वैभव जिस तरह से खेल रहे हैं ऐसे में वो इनमें से कईयों को पीछे छोड़ सकते हैं।

Khabar Monkey

के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

◎ 121 बाउंड्रीज : विराट कोहली (2016)
◎ 118 बाउंड्रीज : शुभमन गिल (2023)
◎ 109 बाउंड्रीज : साई सुदर्शन (2025)
◎ 108 बाउंड्रीज : यशस्वी जयसवाल (2023)
◎ 107 बाउंड्रीज : सूर्यकुमार यादव (2025)
◎ 105 बाउंड्रीज : ऋषभ पंत (2018)
◉ 103 बाउंड्रीज : वैभव सूर्यवंशी (2026)

वैभव अब अभिषेक से आगे, रोहित नंबर 4; IPL में 200+ चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब वैभव पहले नंबर पर आ गए। वैभव ने इस मामले में अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Leave a Reply