HealthViral

International Tea Day 2026: हर्बल टी से काहवा तक…भारतीयों की 5 सबसे पॉपुलर चाय, जानें किसके क्या हैं फायदे

International Tea Day 2026: भारतीयों के लिए चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि एक एहसास है. सुबह की नींद खोलनी हो या फिर पूरे दिन की थकान मिटानी हो…भारतीयों को चाहिए तो सिर्फ चाय. अदरक वाली दूध चाय पसंद है तो कोई हर्बल टी और कश्मीरी काहवा का दीवाना है।य स्वाद के साथ-साथ ये चायें सेहत को भी कई फायदे देती हैं. ऐसे में भारत में आपको कई तरह की चाय मिल जाएगी. जिनका स्वाद और फायदे भी अलग-अलग होते हैं. वजन कम करना हो, इम्यूनिटी बढ़ानी हो या फिर स्ट्रेस कम करना हो, हर जरूरत के लिए अलग तरह की चाय मौजूद है.

Khabar Monkey

International Tea Day 2026: हर्बल टी से काहवा तक…भारतीयों की 5 सबसे पॉपुलर चाय, जानें किसके क्या हैं फायदे
International Tea Day 2026: हर्बल टी से काहवा तक…भारतीयों की 5 सबसे पॉपुलर चाय, जानें किसके क्या हैं फायदे

कश्मीर के खुशबूदार काहवा से लेकर तुलसी और ग्रीन टी जैसी हेल्दी ड्रिंक्स तक, भारत में चाय की कई वैरायटी मौजूद हैं जो दुनियाभर में भी काफी पसंद की जाती हैं. चलिइ इंटरनेशनल टी डे पर जानते हैं भारत की 5 सबसे पॉपुलर चाय और उनके जबरदस्त फायदों के बारे में.

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस?

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस हर साल 21 मई को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनियाभर में चाय की खेती करने वाले किसानों, मजदूरों और चाय उद्योग से जुड़े लोगों के योगदान को सम्मान देना है. साथ ही लोगों को चाय के सांस्कृतिक, आर्थिक और स्वास्थ्य से जुड़े महत्व के बारे में जागरूक करना भी इसका मकसद है.

मसाला चाय की खासियत

भारत में मसाला चाय के कई लोग दीवाने हैं. दूध से बनी इस चाय में कई तरह के मसाले डाले जाते हैं, जो स्वाद तो देते ही हैं. साथ ही शरीर को भी कई फायदे पहुंचाते हैं. मसाला चाय बनाने के लिए इसमें अदरक, इलायची, दालचीनी और लौंग जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये चाय खासतौर पर सर्दियों में पी जाती है, जिसे पीने से शरीर गर्म रहता है. सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है और पाचन भी बेहतर होता है.

कश्मीरी काहवा भी पॉपुलर

कश्मीरी काहवा एक हर्बल चाय होती है,जिसमें कई मसाले और जड़ी बूटी का इस्तेमाल किया जाता है. ये कश्मीर की पारंपरिक चाय मानी जाती है, जो सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पी जाती है. इस चाय में ग्रीन टी, केसर, दालचीनी और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और तनाव कम करने में फायदेमंद मानी जाती है.

ग्रीन टी के क्या हैं फायदे

ग्रीन टी हेल्थ कॉन्शियस लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. वजन कम करने या कंट्रोल करने वाले लोग ग्रीन टी अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. ये चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो जो वजन घटाने, मेटाबॉलिज्म तेज करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

तुलसी की चाय के बेनिफिट्स

तुलसी की चाय आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है. यह इम्यूनिटी को बूस्ट करती है, गले की खराश दूर करने और मानसिक तनाव कम करने में मदद करती है. बदलते मौसम में यह चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है.

लेमन टी भी है अच्छा ऑप्शन

लेमन टी का खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को तरोताजा रखने, पाचन सुधारने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. यह वजन कंट्रोल करने वालों के बीच भी काफी लोकप्रिय है. सबसे खास बात आप इसे गर्मी में भी आराम से पी सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply