शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, मायावती-अखिलेश समेत 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट​ | Love Horoscope For 22 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

डेब्यू मैच में ही भारत की हार के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा “पहले मैच में हार….​

Vaibhav Sooryavanshi: मौजूदा समय में क्रिकेट जगत में एक खिलाड़ी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। दरअसल हाल ही में वैभव ने अब भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर लिया है, जिसके बाद वैभव एक […]

Vaibhav Sooryavanshi: मौजूदा समय में क्रिकेट जगत में एक खिलाड़ी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। दरअसल हाल ही में वैभव ने अब भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर लिया है, जिसके बाद वैभव एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव को एक शानदार शुरुआत मिली, लेकिन वह एक लंबी पारी नहीं खेल पाए। इसी को लेकर वैभव ने भारतीय टीम में डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट की जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। तो आइए आपको भी इस पोस्ट के बारे जानकारी देते हैं।

डेब्यू करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया भावुक पोस्ट

मौजूदा समय में इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में BCCI ने 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका दिया। जिसमें वैभव ने काफी अच्छी शुरुआत की। वैभव ने डेब्यू करने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैं वो सपना जी रहा हूं, जो कि हम लोगों ने साथ देखा था। हर उस व्यक्ति को मेरा धन्यवाद, जिसने मेरा दिल से सपोर्ट किया है, और मेरा साथ हर उतारचढ़ाव में दिया है। उन सभी लोगों का मैं शुक्रगुजार हूं।

वैभव के इस कैप्शन ने उनके फैंस का दिल जीत लिया, जिसके बाद यह पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaibhav Sooryavanshi

पहले मैच में ऐसा रहा वैभव का प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को BCCI ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के स्थान पर ओपनिंग करने के लिए मैदान में भेजा था। जिसमें वैभव ने जोफ्रा आर्चर के गेंद पर 1 छक्का जड़ा।

इस मैच में वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए, वैभव ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू में एक अच्छी शुरुआत की फैंस का मानना है कि वह अगले मैच में एक शानदार पारी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

भारतीय टीम को मिली हार

इंग्लैंड और भारतीय टीम के T20I मैच प्रदर्शन की बात करें तो इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमें ईशान किशन ने 49 और अभिषेक शर्मा कि 43 रनों की पारी के बदौलत टीम बोर्ड पर 191 रन ही लगा सकी।

इस रन को चेज करने के लिए मैदान में उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट से मैच को जीत लिया। जिसमें इंग्लैंड ने खिलाड़ी जैकब बेथेल ने 76 रनों की नाबाज पारी खेली।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY