गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Love Horoscope For 21 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 21 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | राम मंदिर का निर्माण 30 सितंबर तक हो जाएगा पूरा, 2027 में म्यूजियम भी तैयार, बोले नृपेंद्र मिश्रा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 9 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 7 जिलों के एसपी बदले, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

कटनी के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पढ़रभटा में मारपीट के दौरान चली गोली…​

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पडरभटा में विवाद के दौरान गोली चलने की घटना प्रकाश में आई है। घटना के कारण समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई है बताया जाता है की घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। जहां […]

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पडरभटा में विवाद के दौरान गोली चलने की घटना प्रकाश में आई है। घटना के कारण समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई है बताया जाता है की घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लगभग 30 वर्षीय दुर्गा कोल का विवाद रुपयों के लेनदेन को लेकर क्षेत्र के ही कुछ लोगों से चल रहा था। इसी बात को लेकर आज शनिवार रात लगभग 8 बजे कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई की नौबत मारपीट तक आ गई। इसी दौरान गोली चलने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है की गोली दुर्गा के कान को छूते हुए निकल गई। शर्मी चोट होने के कारण घायल दुर्गा को इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र ही मारपीट एवं गोली चलाने वाले बदमाशों के पकड़े जाने की आशंका है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY