गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर का निर्माण 30 सितंबर तक हो जाएगा पूरा, 2027 में म्यूजियम भी तैयार, बोले नृपेंद्र मिश्रा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 9 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 7 जिलों के एसपी बदले, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट​ | UP में 9 IPS का ट्रांसफर, संभल SP केके बिश्नोई बने बिजनौर के नए कप्तान; देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP में 9 IPS का ट्रांसफर, संभल SP केके बिश्नोई बने बिजनौर के नए कप्तान; देखें लिस्ट​

UP IPS Officer Transfers: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गुरुवार रात 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं. इस लिस्ट में संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का […]

UP IPS Officer Transfers: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गुरुवार रात 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हैं. इस लिस्ट में संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का भी नाम है. उनको अब बिजनौर का नया एसपी बनाया गया है. इसके साथ ही तबादला सूची में गोंडा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, बलरामपुर जैसे जिलों के पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के नए SP

2014 बैच के IPS विनीत जायसवाल का तबादला पुलिस अधीक्षक, गोंडा के पद से पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के पद पर किया गया है. अब वह सुल्तानपुर की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं इसी बैच की चारु निगम को पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, यूपी112, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है.

मेरठ और झांसी में भी बदलाव

2015 बैच के IPS अविनाश पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर भेजा गया है. इसी बैच के IPS बी.डी.जी.टी.एस. मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है.

गोंडा और झांसी के लिए भी नए अधिकारी

अभी तक बिजनौर के एसपी रहे अभिषेक को अब गोंडा जिले का नया एसपी बनाया गया है. वहीं 2017 बैच के आईपीएस विकास कुमार को एसपी बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही 2018 बैच के IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई को एसपी संभल के पद से हटाकर एसपी बिजनौर बनाया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY