गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ICC ने Lahore के Gaddafi Stadium की पिच से हटाया डिमेरिट अंक, PCB की अपील हुई स्वीकार​ | IND vs SL: 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने मचाया कहर, श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने हासिल की बढ़त​ | Deportation Policy: अमेरिका में डिपोर्टेशन तेज, 15 दिन में 5,200 भारतीय भेजे गए वापस, कनाडा में 1,500 छात्रों पर संकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट​

मुंबई। कन्नड़ अभिनेता दर्शन से जुड़े चर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड की आरोपी पवित्रा गौड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनके पूर्व पति संजय सिंह को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्रा गौड़ा के पूर्व पति संजय सिंह का कुछ महीने पहले राजस्थान में निधन हो गया […]

मुंबई। कन्नड़ अभिनेता दर्शन से जुड़े चर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड की आरोपी पवित्रा गौड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनके पूर्व पति संजय सिंह को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्रा गौड़ा के पूर्व पति संजय सिंह का कुछ महीने पहले राजस्थान में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से लीवर संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। अब यह जानकारी सामने आने के बाद पवित्रा गौड़ा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पवित्रा गौड़ा पहले से ही रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी हैं। इस मामले में अभिनेता दर्शन समेत कई लोग आरोपों का सामना कर रहे हैं और केस की सुनवाई लगातार आगे बढ़ रही है। हाल के दिनों में एक सहआरोपी के सरकारी गवाह बनने की प्रक्रिया ने भी मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY