भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है।
हैरी ब्रूक ने टीम में 2 बदलाव किए हैं। जोफ्रा आर्चर को अंतिम 11 में शामिल किया गया है। वहीं जोश टंग T20 इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं। पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी करने वाले साकिब महमूद और ल्यूक वुड को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक , जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: रद हुआ
- दूसरा टी20: 4 जुलाई
- तीसरा टी20: 7 जुलाई
- चौथा टी20: 9 जुलाई
- पांचवां टी20: 11 जुलाई
इंग्लैंड की टी20 टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर , हैरी ब्रूक , जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।
पहला टी20 रद हुआ था
भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टरलेस्ट्रीट में खेला गया मैच रद हुआ था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो सकी थी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया था।
अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वहीं अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। अंत में शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 42 रन जड़ दिए थे। संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा पहले मुकाबले में फेल रहे थे। साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।




