शनिवार, 22 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
गंगा का रौद्र रूप! बिजनौर बैराज के तटबंध पर संकट, एसीबीएम का 100 मीटर पैच धंसा​ | ‘मुझे तुमसे प्यार है’, प्रपोजल मिले तो पहले पूछें ये 5 सवाल, तभी बढ़ें रिश्ते में आगे​ | यूपी में चीनी की कालाबाजारी के खिलाफ चेतावनी, गन्ना मंत्री बोले- 400 टन से ज्यादा स्टॉक रखा तो होगा एक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: वैभव का डेब्यू, संजू की छुट्टी, दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों को मौका!​

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कल खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच ये दूसरा टी20 मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में बारिश की वजह से दूसरी पारी का खेल नही हो […]

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कल खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच ये दूसरा टी20 मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में बारिश की वजह से दूसरी पारी का खेल नही हो सका था और मैच को रद्द कर दिया गया था.

पहले पारी में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे, वहीं संजू सैमसन और ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप रहे थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

वैभव का टीम इंडिया में डेब्यू संजू सैमसन की प्लेइंग 11 से छुट्टी

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच में संजू सैमसन फ्लॉप रहे हैं, पिछले 3 मैचों में संजू सैमसन के बल्ले से रन नही निकला है, ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर करके उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दे सकती है. वैभव सूर्यवंशी के फैंस अभी भी उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब दूसरे टी20 मैच में उन्हें मौका दिया जा सकता है.

ऐसे में दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं, वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन और नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर खेलते नजर आ सकते हैं.

IND vs ENG: रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में जगह

पहले टी20 की पिच स्पिनरों की मददगार थी, ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 3 स्पिनरों को मौका दिया था. इनमें अक्षर पटेल को बतौर आलराउंडर मौका दिया गया था, इसके अलावा रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में शामिल किया गया था. हालांकि अब दूसरे मैच की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होगी, ऐसे में रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती टीम के मुख्य स्पिनर हैं.

ऐसे में दूसरे टी20 में टीम इंडिया इन 2 बदलाव के साथ मैदान में उतरने वाली है. एक नजर डालते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में किन 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.

IND vs ENG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY