शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मथुरा में अचानक गिरा जामा मस्जिद के गुंबद का बड़ा हिस्सा, बड़ा हादसा टला​

मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मस्जिद के गुंबद का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए फोटो के माध्यम से सामने आई. आपको बता दें कि मथुरा जिले […]

मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मस्जिद के गुंबद का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए फोटो के माध्यम से सामने आई.

आपको बता दें कि मथुरा जिले के साथसाथ अन्य जिलों में मौसम विभाग द्वारा बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. मंगलवार शाम से लगातार बारिश हो रही थी, जबकि बीचबीच में रिमझिम फुहारें भी पड़ रही थीं. बुधवार को सुबह से शाम तक हुई लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली.

वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते सैकड़ों वर्ष पुरानी इस जामा मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. हालांकि, गनीमत रही कि जब यह हिस्सा गिरा, तब वहां कोई मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. पास ही दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी. बाहर निकलकर देखा तो मस्जिद के गुंबद का हिस्सा नीचे गिर रहा था.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गुंबद का हिस्सा किन कारणों से गिरा. राहत की बात यह रही कि मलबा सड़क पर न गिरकर मस्जिद की ऊपरी छत पर ही गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया.

घटना के संबंध में जब जामा मस्जिद कमेटी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया. फिलहाल गुंबद का प्लास्टर गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY