बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

16 साल की साली से निकाह की जिद में जीजा बेकाबू, पत्नी के मुंह में डाल दिया…​

मेरठ: मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति ने अपनी 16 वर्षीय साली से निकाह करने की जिद पूरी न होने पर पत्नी को तेजाब पिला दिया। गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर […]

मेरठ: मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति ने अपनी 16 वर्षीय साली से निकाह करने की जिद पूरी न होने पर पत्नी को तेजाब पिला दिया। गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति और उसके परिजन फरार हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अमरसिंह गांव निवासी रहीमुद्दीन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी बेटी मुस्कान का निकाह लोहियानगर के फतेहउल्लापुर निवासी नासिर से किया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मुस्कान को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से भी परेशान किया जाता था।

परिजनों ने क्या कहा?
परिजनों का कहना है कि पिछले दो महीनों से नासिर अपनी पत्नी पर दबाव बना रहा था कि वह अपनी 16 वर्षीय छोटी बहन से उसका निकाह करवा दे। मुस्कान लगातार इसका विरोध कर रही थी, जिसके चलते पतिपत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

आरोप जानिए
आरोप है कि बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि नासिर ने कथित तौर पर मुस्कान के मुंह में तेजाब डाल दिया। तेजाब पीने से उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। परिवार के लोग उसे पहले हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ने पर गढ़ रोड के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान मुस्कान ने दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुस्कान के पिता रहीमुद्दीन की तहरीर पर लोहियानगर थाने में पति नासिर और उसके परिजनों के खिलाफ पहले गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।

जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY