शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Varanasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा​

Varanasi Fake Inspector Arrested: यूपी के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल यहां एक युवक फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे अवैध वसूली करता था। इतना ही नही वह अपनी वर्दी का रौब भी दिखाता था और लखनऊ तक […]

Varanasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा​

Varanasi Fake Inspector Arrested: यूपी के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल यहां एक युवक फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे अवैध वसूली करता था। इतना ही नही वह अपनी वर्दी का रौब भी दिखाता था और लखनऊ तक ऊंचे अधिकारियों से अपनी जान पहचान और सीधी पहुंच भी बताता था।

Varanasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा​
Varanasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा​

फर्जी दरोगा गिरफ्तार

हालांकि वाराणसी के चोलापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मड़वां क्षेत्र से इस फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी दरोगा क्षेत्र में पुलिस अधिकारी बनकर लोगों पर रौब जमाता था और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे अवैध वसूली करता था।

बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय राजन निवासी इंद्रपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजन खुद को पुलिस विभाग का प्रभावशाली अधिकारी बताता था और दावा करता था कि उसकी लखनऊ तक ऊंचे अधिकारियों से सीधी पहुंच है। इसी झूठे प्रभाव का इस्तेमाल कर वह बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था।

बनारस के यूपी कॉलेज का छात्र रह चुका है आरोपी

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने बनारस के यूपी कॉलेज से पढ़ाई की है। वह पहनकर और फर्जी पहचान के सहारे लंबे समय से लोगों को गुमराह कर रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोलापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मूर्दहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

चोलापुर सधुवन राम गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौनकौन लोग शामिल हैं तथा अब तक उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY