Bhojpuri Top Songs: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के गानों का क्रेज अब बढ़ता ही जा रहा है, इसके साथ ही साथ इन दिनों यूट्यूब पर व्यूज की जंग तेज हो गई है और हर हफ्ते नई रैंकिंग फैंस का ध्यान खींच रही है. कमाल की बात है कि इस दौरान जो लिस्ट सामने आई है, वो काफी हैरान करने वाली है. यूट्यूब पर पिछले हफ्ते गानों पर व्यूज की जंग में सीधा मुकाबला खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच रहा है, जिसमें से फैंस ये जानकर हैरान होंगे की इस मुकाबले में खेसारी का पलड़ा पवन सिंह से काफी भारी है.

इस साल की बात करें, तो शुरुआती महीने से ही भोजपुरी के कई गाने रिलीज हुए हैं, जिसमें से कुछ दर्शकों को पसंद आए हैं, तो कुछ नहीं. इस बीच हफ्तेभर के यूट्यूब व्यूज को देखें, तो आंकड़ा चौंकाने वाला है. 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 के बीच सबसे ज्यादा देखे गए भोजपुरी गानों की वीकली लिस्ट सामने आई है, जिसमें एक बार फिर सुपरस्टार का दबदबा देखने को मिला है. कमाल की बात है कि टॉप-5 गानों में से चार गानों पर उनका कब्जा रहा, जबकि के सिर्फ एक ही गाने को इस लिस्ट में जगह मिली है.
कमर में दागी
इस हफ्ते की लिस्ट में कई गानों की पोजिशन बदली है और कुछ नए वीडियो ने भी एंट्री मारी है. टॉप-5 लिस्ट के सबसे पहले गाने की बात करें, तो इस पोजिशन पर खेसारी लाल और शिल्पी राज का गाना है. इस गाने का नाम ‘कमर में दागी’ है, जो कि पिछले चार हफ्तों से इस लिस्ट में शामिल है. सिर्फ एक हफ्ते की बात करें, तो इस गाने को 56 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं.
मेहरारू से केहू ना जीतल बा
वहीं लिस्ट में दूसरा गाना ‘मेहरारू से केहू ना जीतल बा’ का नाम शामिल है, जिसे खेसारी लाल यादव ने ही गाया है. कमाल की बात है कि इस गाने में भी खेसारी लाल और शिल्पी राज का ही नाम शामिल है. यूट्यूब पर ये गाना पिछले दो हफ्तों से छाया है. पिछले हफ्ते की बात करें, तो इसको 37 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं, जिससे ये टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.
ये भा पढ़ें-
राजाजी के दिलवा टूट जाई
तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में पवन सिंह का गाना आता है. साल 2023 में आया गाना ‘राजाजी के दिलवा टूट जाई’, का नाम इस लिस्ट में शामिल है, जिसे पिछले हफ्ते लोगों ने काफी बार सुना है. व्यूज की बात करें, तो इसे केवल हफ्ते में 36 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं. ये गाना पवन सिंह और शिवानी सिंह का है.
गर्मी गरम बिया
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाना ‘गर्मी गरम बिया’ चौथे नंबर पर है. इस गाने पर टोटल व्यूज तो मिलियन में हैं, लेकिन हफ्तेभर की बात करें, तो इसे 28 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं. पहले ये गाना तीसरे नंबर पर था, लेकिन अब उसकी जगह पवन सिंह के गाने ने ले लिया है.
गोली चलवा दी
जिन गानों की अभी तक बात हुई है, वो सभी इस लिस्ट में काफी वक्त से शामिल हैं. लेकिन, टॉप- 5 में अब एक नए गाने की एंट्री हो गई है, जिसका नाम ‘गोली चलवा दी’ है.
ये गाना खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव का है. इस गाने पर हफ्ते में 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. व्यूज की ये जंग पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच देखना काफी दिलचस्प है. दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के टॉप स्टार्स में शामिल हैं.





