Entertainment

Dhurandhar 2 Collection: 40 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’, खतरे में है ‘दंगल’ का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 40: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस समय अगर किसी फिल्म का सबसे ज्यादा दबदबा है, तो वह है धुरंधर 2। रणवीर सिंह की यह जासूसी एक्शन-थ्रिलर रिलीज के 40 दिन बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आमतौर पर फिल्में एक महीने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ जाती हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।

Dhurandhar 2 Collection: 40 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’, खतरे में है ‘दंगल’ का रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Collection: 40 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’, खतरे में है ‘दंगल’ का रिकॉर्ड

फिल्म ने छठे वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दिखाया। 38वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि 39वें दिन रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 3.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि 40वें दिन, जो कि सोमवार था, कमाई में गिरावट देखी गई और फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपये का नेट
.कलेक्शन किया। इसके बावजूद 40 दिन बाद भी करोड़ों में कमाई करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कुल कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 1131.26 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1354.06 करोड़ रुपये हो गया है। 102 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। अब इसकी सीधी टक्कर दंगल से मानी जा रही है, जो अब तक भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की यही रफ्तार जारी रही, तो ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

आदित्य धर का दमदार निर्देशन

इस ब्लॉकबस्टर सफलता के पीछे निर्देशक का शानदार विजन है। जासूसी दुनिया को बड़े पर्दे पर जिस तरह से पेश किया गया है, उसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। फिल्म का प्रोडक्शन जिओ स्टूडियो और B62 स्टूडियोज ने मिलकर किया है, जिसने इसकी भव्यता को और बढ़ा दिया है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रणवीर सिंह का ‘हमजा अली मजारी’ वाला किरदार है, जो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।

– 

स्टार कास्ट ने डाला जानदार रंग

के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बनाया है। वहीं सारा अर्जुन, राकेश बेदी और मानव गोहिल ने भी अपने किरदारों से कहानी में जान डाल दी है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, बल्कि यह साबित कर रही है कि दमदार कहानी और शानदार अभिनय के दम पर फिल्में लंबे समय तक दर्शकों का दिल जीत सकती हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply