Entertainment

‘कभी-कभी तो ये डरावना लगता है’, Preity Zinta ने पैपराजी कल्चर पर जताई नाराजगी, बच्चों की प्राइवेसी पर की बात

Preity Zinta On Paparazzi Culture: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद हाल ही में उन्हें हनुमान मंदिर दिल्ली में दर्शन करते हुए देखा गया था। इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान पैपराजी कल्चर को लेकर खुलकर अपनी राय रखी, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

27 अप्रैल को हुए इस इंटरैक्शन में एक फैन ने उनसे पूछा कि शोहरत, प्राइवेसी और मानसिक शांति में से उन्होंने किस चीज की सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है। इस पर प्रीति जिंटा ने बेहद ईमानदारी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इसे कुर्बानी की तरह नहीं देखा, बल्कि हालात को अपनाना सीखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक प्राइवेट पर्सन हैं और उनकी जिंदगी अब एक बैलेंसिंग एक्ट बन गई है। उन्हें अपने फैंस से मिलना और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना पसंद है, लेकिन इसके साथ ही सीमाएं तय करना भी उतना ही जरूरी है।

बच्चों की तस्वीरों पर सख्त रुख

इस बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने खास तौर पर अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई भी बिना अनुमति उनके बच्चों की तस्वीरें ले। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए पूरी तरह नॉन-नेगोशिएबल है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई विनम्रता से फोटो के लिए पूछता है, तो वह अक्सर मना नहीं करतीं बशर्ते वह किसी जरूरी काम या धार्मिक स्थल पर न हों।

पैपराजी के व्यवहार पर जताई नाराजगी

पैपराजी के रवैये पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनका पीछा किया जाना या अचानक सामने आ जाना उन्हें असहज कर देता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी तो ये डरावना लगता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आजकल कई खुद मीडिया को बुलाते हैं ताकि वह सुर्खियों में बने रहें, लेकिन उनका तरीका अलग है। इस वजह से ऐसे हालात उन्हें बेचैन कर देते हैं।

इवेंट्स और पर्सनल स्पेस में फर्क जरूरी

आखिर में ने साफ किया कि उन्हें इवेंट्स में पैपराजी से कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वहां वे अपना काम कर रहे होते हैं। लेकिन जिम के बाहर या घर के आसपास छिपकर तस्वीरें लेना उन्हें गलत लगता है। उन्होंने कहा कि मैं भी एक इंसान हूं और मुझे भी शांति की जरूरत है। एक्ट्रेस का यह बयान न सिर्फ सेलेब्रिटी लाइफ की सच्चाई को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि फेम के साथ प्राइवेसी बनाए रखना कितना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply