अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल इस समय एक बयान को लेकर विवाद में हैं. उन्होंने 23 अप्रैल को अपने शो Jimmy Kimmel Live! में अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर मजाक करते हुए उन्हें ‘expectant widow’ यानी होने वाली विधवा कहा था. किमेल ने कहा था, ‘फर्स्ट लेडी मेलानिया यहां हैं, इन्हें देखिए, कितनी खूबसूरत हैं. मिसेज ट्रंप, आप होने वाली विधवा की तरह दमक रही हैं.’ यह टिप्पणी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर से दो दिन पहले की गई थी.

25 अप्रैल को इसी डिनर के दौरान फायरिंग की घटना हो गई. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और कई बड़े नेता वहां मौजूद थे. इस घटना के बाद किमेल के मजाक को लेकर विवाद और बढ़ गया. ट्रंप ने किमेल के बयान को घटिया और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया और ABC से उन्हें हटाने की मांग की. मेलानिया ट्रंप ने भी इस बयान को गलत बताते हुए कहा कि यह नफरत फैलाने वाला है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.
Hey @jimmykimmel, what is funny about this?
Joking is one thing, but wishing death on the President by telling Melania Mrs. Trump, you have a glow like an expectant widow?
Thats not comedy, thats dangerous rhetoric.
Were better than this.
— Patrick Bet-David (@patrickbetdavid) April 26, 2026
किमेल ने अपना बचाव किया
इधर किमेल ने अपने बयान का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उनके मजाक का फायरिंग की घटना से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका इशारा सिर्फ ट्रंप और मेलानिया के बीच उम्र के अंतर की ओर था, न कि किसी तरह की हिंसा की तरफ. किमेल ने अपने शो में कहा कि अमेरिका में हर व्यक्ति को बोलने की आजादी है और उनका बयान उसी अधिकार के तहत था.
कौन हैं जिमी किमेल?
जिमी किमेल एक टीवी होस्ट, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर हैं. उनका शो Jimmy Kimmel Live! साल 2003 से ABC चैनल पर आ रहा है. यह अमेरिका के सबसे लंबे समय तक चलने वाले लेट-नाइट शो में से एक है. वह अपने मजाकिया अंदाज, Mean Tweets जैसे सेगमेंट और अभिनेता मैट डेमन के साथ मजाकिया नोकझोंक के लिए भी जाने जाते हैं.
किमेल पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं. सितंबर 2025 में चार्ली किर्क से जुड़े एक मामले में भी उनके बयान पर काफी बहस हुई थी. इसके बाद उनके शो को ABC न्यूज ने दिन तक रोक दिया था. किमेल कॉमेडी, होस्टिंग और पॉलिटिकल कमेंट्स के लिए काफी मशहूर हैं. उन्होंने चार बार ऑस्कर अवॉर्ड्स और तीन बार एमी अवॉर्ड्स होस्ट किया है.
4 बच्चों के पिता हैं किमेल
किमेल जन्म 13 नवंबर 1967 को न्यूयॉर्क में हुआ था और वे लास वेगास में बड़े हुए. उन्होंने 2013 में मौली मैकनर्नी से शादी की. उनके चार बच्चे हैं. किमेल को नार्कोलेप्सी नाम की बीमारी है, जिसका वह इलाज कराते हैं. नार्कोलेप्सी में नींद लेने के बाद भी दिन भर तेज नींद आती है. अचानक नींद के दौरे पड़ते हैं, जिससे वे काम या बात करते समय अचानक सो सकते हैं.





