शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
इस साल कहां तक जाएगा शेयर बाजार, क्या 1 लाख के पार जाएगा सेंसेक्स, ये है एक्सपर्ट का जवाब​ | दुनिया की 2 दिग्गज कंपनियों में तकरार! Apple ने ChatGPT बनाने वाली OpenAI पर लगाया केस​ | ‘जब पापा को मार डाला, तो तुम क्या हो…’, जयपुर की आयुषी शर्मा ने मां से पहले पिता का भी किया था कत्ल? मामा ने सुनाई पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

SUV लवर्स के लिए बड़ी खबर; महिंद्रा ला रही है Vision S, एडवांस फीचर्स और डिजाइन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट​

महिंद्रा अपनी नई Vision S कॉन्सेप्ट SUV को प्रोडक्शन के करीब ले जा रही है, जो सब4 मीटर सेगमेंट में उतारी जाएगी. कंपनी इसे इस साल के अंत तक पेश कर सकती है, जबकि इसका बाजार में लॉन्च 2027 की पहली छमाही में होने की संभावना है. यह SUV महिंद्रा के नए NU_IQ मॉड्यूलर मोनोकोक […]

महिंद्रा अपनी नई Vision S कॉन्सेप्ट SUV को प्रोडक्शन के करीब ले जा रही है, जो सब4 मीटर सेगमेंट में उतारी जाएगी. कंपनी इसे इस साल के अंत तक पेश कर सकती है, जबकि इसका बाजार में लॉन्च 2027 की पहली छमाही में होने की संभावना है. यह SUV महिंद्रा के नए NU_IQ मॉड्यूलर मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड जैसे कई इंजन विकल्पों के लिए तैयार किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोडक्शन मॉडल में Vision S को Mahindra & Mahindra की Scorpio फैमिली का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें बॉक्सी डिजाइन और ऊंचा, मजबूत लुक देखने को मिलेगा. कहा जा रहा है कि अगली जनरेशन की Scorpio को भी कॉम्पैक्ट और सबकॉम्पैक्ट वर्जन में पेश किया जा सकता है, जिससे यह और ज्यादा सेगमेंट में पहुंच सके.

महिंद्रा थार जैसी हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं

की बात करें तो टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में काफी दमदार स्टाइलिंग नजर आई है. इसमें महिंद्रा थार जैसी हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं, लेकिन अलग लाइट सिग्नेचर के साथ. फ्रंट लुक में ट्रिपल वर्टिकल LED सेटअप, महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो, और नीचे की तरफ रडार यूनिट व पार्किंग सेंसर शामिल हो सकते हैं. साथ ही, फॉग लैंप्स का पिक्सल स्टाइल डिजाइन भी देखने को मिल सकता है.

19इंच के बड़े अलॉय व्हील

इस में व्हील आर्च पर मोटा क्लैडिंग, दरवाजों के नीचे मजबूत बॉडी प्रोटेक्शन, 19इंच के बड़े अलॉय व्हील, स्टार डिजाइन पैटर्न, रेड ब्रेक कैलिपर्स और डिस्क ब्रेक मिलने की उम्मीद है. इसमें फ्लश डोर हैंडल भी हो सकते हैं. हालांकि, कॉन्सेप्ट मॉडल की कुछ चीजें जैसे रूफ लाइट्स, बोनट एक्सेसरीज़ और सीढ़ी जैसे डिजाइन प्रोडक्शन वर्जन में हटाए जा सकते हैं.

दमदार फीचर्स से लैस

इंटीरियर की बात करें तो स्पाई शॉट्स के मुताबिक डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल का लेआउट काफी सिंपल हो सकता है. इसमें पारंपरिक गियर लीवर, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ छोटा MID डिस्प्ले, मैन्युअल AC कंट्रोल और फैब्रिक सीटें देखने को मिल सकती हैं. टॉप वेरिएंट में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और आरामदायक सुविधाएं दी जा सकती हैं.

पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन मिलने की संभावना

इंजन ऑप्शन के तौर पर इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मिलने की संभावना है. इसमें Mahindra XUV 3XO का 1.5 लीटर डीजल इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन की जानकारी लॉन्च के करीब सामने आ सकती है.कुल मिलाकर, Vision S SUV महिंद्रा की आने वाली एक मजबूत और आधुनिक डिजाइन वाली गाड़ी हो सकती है, जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY