सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चाइनीज EV का ऐसा हाल, मोबाइल फोन से भी कम निकली उम्र, जल्दी कारें बदल रहे हैं लोग​ | अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी… कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की तारीख तय, हरिद्वार से संतों का बड़ा ऐलान​ | Pregnancy Health Tips: फोलिक एसिड ही नहीं….प्रेगनेंसी में ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

5 दिन में शेयर बाजार ने निवेशकों को किया मालामाल, छाप लिए इतने लाख करोड़ रुपए​

घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी ने निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा किया है. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकाईरान के बीच शांति समझौते से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता कम होने का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला. इस दौरान निवेशकों की कुल संपत्ति 25.27 […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी ने निवेशकों की संपत्ति में बड़ा इजाफा किया है. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकाईरान के बीच शांति समझौते से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता कम होने का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला. इस दौरान निवेशकों की कुल संपत्ति 25.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.

सेंसेक्स ने पांच दिनों में लगाई लंबी छलांग

गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 254.36 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,409.98 अंक पर बंद हुआ. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स कुल 3,577.43 अंक यानी 4.84 प्रतिशत चढ़ चुका है. बाजार में लगातार खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है.

बाजार पूंजीकरण में बड़ा उछाल

तेजी के इस दौर में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 25,27,159 करोड़ रुपये बढ़कर 4,77,60,939 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. डॉलर के हिसाब से यह आंकड़ा लगभग 5.07 लाख करोड़ डॉलर है. बाजार पूंजीकरण में यह बढ़ोतरी निवेशकों की संपत्ति में सीधे इजाफे को दर्शाती है.

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी

केवल बड़ी कंपनियों के शेयर ही नहीं, बल्कि व्यापक बाजार में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही. बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.43 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.33 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इससे संकेत मिलता है कि निवेशक बड़े शेयरों के साथसाथ मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में भी निवेश बढ़ा रहे हैं.

पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंचा बाजार

भारतीय शेयर बाजार का कुल बाजार पूंजीकरण बुधवार को फिर से 5 लाख करोड़ डॉलर के स्तर को पार कर गया. विश्लेषकों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक आर्थिक माहौल में सुधार से बाजार को मजबूती मिली है. यदि यह सकारात्मक माहौल जारी रहता है तो आने वाले दिनों में बाजार नई ऊंचाइयों को छू सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY