शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Telangana Mass Murder: तेलंगाना में सुबह-सवेरे 6 मर्डर, जमानत पर बाहर आते ही सनकी ने कर डाला कांड, पत्नी और बच्चों को भी नहीं बख्शा​ | ना कोई बात और ना मुलाकात… राम मंदिर ट्रस्ट में तेज हुई खींचतान, चंपत राय और अनिल मिश्रा के बीच बढ़ी दूरी​ | इस साल कहां तक जाएगा शेयर बाजार, क्या 1 लाख के पार जाएगा सेंसेक्स, ये है एक्सपर्ट का जवाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सुपौल में हैवानियत… 7 साल की बच्ची को सरेआम कुदाल से काट डाला, गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर फूंका​

Supaul News: बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसरमा गांव में एक सनकी युवक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. यह […]

Supaul News: बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसरमा गांव में एक सनकी युवक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. यह वारदात इतनी विभत्स थी कि पूरे गांव का गुस्सा फूट पड़ा और उग्र ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी. पुलिस ने किसी तरह उग्र भीड़ के चंगुल से आरोपी को सुरक्षित निकालकर गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरी वारदात परसरमा गांव के वार्ड संख्या8 की है, जहां एक हंसताखेलता परिवार पल भर में बिखर गया. जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले शंभु शाह अपनी 7 साल की बेटी प्रीति कुमारी के साथ दूध लेकर घर लौट रहे थे. पिता शंभु शाह आगेआगे चल रहे थे, जबकि उनकी छोटी सी बेटी हाथ में दूध की बोतल लिए अपने पिता के पीछेपीछे आ रही थी.

इसी दौरान गांव का ही एक युवक राजू शाह रास्ते में घात लगाए बैठा था. आरोप है कि जैसे ही बच्ची उसके करीब पहुंची, उसने अचानक मासूम प्रीति पर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना अचानक और क्रूर था कि बच्ची को संभलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही तड़पतड़पकर दम तोड़ दिया.

वारदात के बाद गांव में फूटा गुस्सा

मासूम प्रीति की निर्मम हत्या की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू शाह भागकर अपने घर में छिप गया था. गुस्से से उबल रही ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसमें आग लगा दी. आगजनी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाना पड़ा.

SDPO और DIG पहुंचे मौके पर

सुपौल सदर के एसडीपीओ राजीव रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को उग्र भीड़ को शांत करने और आरोपी को बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अधिकारियों ने किसी तरह घेराबंदी कर आरोपी राजू शाह को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की गई. पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं.

भारी बारिश के बीच पहुंचे कोसी प्रक्षेत्र के DIG

घटना की सूचना मिलते ही कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष स्वयं परसरमा गांव पहुंचे. भारी बारिश के बीच हाथों में छाता लिए पीड़ित परिवार के घर पहुंचे डीआईजी ने मृत बच्ची की मां और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष और स्पीडी जांच कर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी, साथ ही परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया.

गांव में पसरा मातम, पुलिस बल तैनात

सुपौल सदर के SDPO राजीव रंजन ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि मुख्य आरोपी राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है. इस दर्दनाक घटना के बाद से परसरमा गांव में मातम पसरा हुआ है और पीड़ित मातापिता का रोरोकर बुरा हाल है. एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY