अनन्या पांडे का ये कैजुअल लुक स्टनिंग है. आपको भी अपनी समर वार्डरोब में आपको 2-4 टैंक टॉप जरूर एड करने चाहिए. टैंक टॉप की सबसे अच्छी बात होती है कि आप इन्हें सिंगल भी कैरी कर सकते हैं और लेयर में भी वियर किया जा सकता है.जैसे टैंक टॉप के साथ लाइट वेट कॉटन का लॉन्ग श्रग और जींस.
(Image:ananyapanday
)

जन्नत जुबैर अक्सर डीसेंट और एस्थेटिक लुक में नजर आती हैं. उनका ये समर स्टाइल फ्लॉलेस होने के साथ ही कूल वाइब दे रहा है. आप भी गर्मियों में अपनी वार्डरोब में कुछ लाइटवेट शर्ट्स जरूर शामिल करें. इन शर्ट्स को आप टैंक टॉप से लेकर स्पैगेटी टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं. खासतौर पर आप वाइट और पेस्टल कलर्स चुनें जैसे बेबी ब्लू, पाउडर ब्लू, मिंट ब्लू,लाइट पीच, सीफोम ग्रीन. ये कलर एक आरामदायक एहसास देते हैं.
(Image:jannatzubair29)
गर्मी के अपर वियर के लिए आप अनन्या पांडे और कैटरीना कैफ के लुक से आइडिया ले सकती हैं. एक्ट्रेस ने नॉटेड टॉप कैरी किए हैं. आप भी अपनी वार्डरोव में समर सीजन के लिए कॉटन और रेयॉन फैब्रिक के ऐसे टॉप एड कर सकती हैं. पोल्का डॉट और टाई एंड डाई दो ऐसे प्रिंट हैं जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते है.
(Image:katrinakaif/ananyapanday)
समर सीजन के लिए सारा अली खान के इस लुक से भी आइडिया लिया जा सकता है. उन्होंने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स कैरी किए हैं. अपनी वार्डरोब में आप इस तरह का ब्रालेट टॉप और उसके साथ लूज क्रॉप टॉप का पेयर बना सकती हैं. इसे जींस के अलावा शॉर्ट्स के साथ भी कैरी किया जा सकता है. एक्ट्रेस का कलर कॉम्बिनेशन भी समर सीजन के हिसाब से परफेक्ट है. (Image:saraalikhan95)
गर्मी के अपर वियर की बात करें तो सोहा अली खान का ये लुक देखें. उन्होंने काफ्तान कुर्ती कैरी की है, जिसपर लाइट कलर कॉम्बिनेशन का लहरिया प्रिंट है और नेकलाइन पर रेशम वर्क किया गया है. काफ्तान कुर्ती से लेकर टॉप तक बेहद आरामदायक होते हैं और गर्मियों के लिए आपकी बेस्ट चॉइस हो सकते हैं. (Image:sakpataudi)
समर सीजन का कैजुअल लुक तो ग्राफिक प्रिंट टीशर्ट्स के बिना अधूरा सा लगता है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट की तरह आप अपने क्लोसेट में ओवर साइज टॉप शामिल करें. ये देखने में आपको स्ट्रीट स्टाइल लुक देते हैं और पहनने में काफी ज्यादा आरामदायक रहते हैं. आप घर के अलावा इस तरह के टॉप डे आउट में भी कैरी कर सकती हैं. (Image:aliaabhatt)





