Shark Tank India Judge Namita Thapar Video: शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर को ‘नमाज के हेल्थ बेनिफिट’ बताना भारी पड़ गया है. पिछले महीने उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिन में पांच बार नमाज पढ़ने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में बताया था. पर वीडियो देखने के बाद नमिता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थीं और सोशल मीडिया पर उन्हें और उनकी मां तक को गालियां दी गईं. अब करीब 25 दिनों के बाद नमिता ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और तमाम ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

नमिता ने अपने एक्स अकाउंट पर सोमवरा सुबह एक वीडियो शेयर किया और बताया कि करीब तीन हफ्ते से उन्हें ऑनलाइन गालियां दी जा रही हैं. नमिता वीडियो में कहती हैं, “पिछले तीन हफ्ते से लोग मुझे लगातार $%#& बुला रहे हैं. यही नहीं मेरी प्यारी मां को भी गंदे गंदे नाम दे रहे हैं. किस लिए? नमाज के सेहत पर होने वाले फायदे पर रील बनाने के लिए? मैं एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हूं. मैंने इतने सारे हिंदू धर्म पर रील्स बनाई है, उनके हेल्थ बेनिफिट (फायदों) पर. योगा डे पर रील्स बनाती हूं, खास कर सूर्य नमस्कार पर रील्स बनाती हूं, तब तो किसी ने कुछ नहीं बोला.”
“क्योंकि भगवान देख रहा है”
नमिता आगे कहती हैं, “मुझे सिखाया गया है. रिलीजन (धर्म) में R का मतलब रिस्पेक्ट (सम्मान) है. इस तरह आप सम्मान करते हैं? खास कर एक महिलाओं की. आरक्षण बिल पास नहीं हुआ तो सब बोलते हैं. पर जब दो महिलाओं की ऐसी बदनामी की जाती है तो फिर चुप्पी क्यों? मैं बहुत पहले से जानती हूं कि आपके लिए कोई नहीं बोलेगा, आपको खुद अपने लिए बोलना पड़ेगा. इसलिए ट्रोलर्स, आप जो कर रहे हैं करते रहिए. पर याद रखना, हिंदू धर्म में, क्योंकि मैं एक प्राउड हिंदू हूं, यहां एक कॉन्सेप्ट है- कर्मा. तो करते रहिए, क्योंकि भगवान देख रहा है.” अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि निगेटिव रील्स मेरी बहुत वायरल हो गई, अब ये वाली वायरल कर के दिखाइए.
जिस रील पर विवाद हुआ, उसमें नमिता ने क्या बताया है?
नमिता को जिस रील की वजह से ट्रोल किया गया, उसे उन्होंने पिछले महीने 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अपने उस रील में वो कहती हैं, “इस शनिवार को मैंने अपने करीबी दोस्तों के साथ मजे से ईद सेलिब्रेट की. उन्होंने मुझे बताया कि नमिता तुम हेल्थ के बारे में इतना बताती हो. क्या तुम नमाज की हेल्थ बेनिफिट के बारे में जानती हो? और ये सच में अविश्वसनीय है.”
View this post on Instagram
इसके बाद वो बताती हैं कि कैसे नमाज एक फुल बॉडी एक्सरसाइज की तरह है. साथ ही वो इसके सोशल फायदे भी गिनाती हैं. पर ये बातें कई लोगों को रास नहीं आईं और उन्होंने नमिता की आलोचना करना शुरू कर दिया.





