Wednesday, April 22, 2026
Viral

‘VIP होगा अपने घर पे’, शख्स ने काफिले के लिए रास्ता बदलने से किया इनकार, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसने VIP कल्चर की जड़ों को हिलाकर रख दिया है. में आम पब्लिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई इस बहस ने साफ कर दिया है कि जनता वीआईपी प्रोटोकॉल के नाम पर होने वाली असुविधा को अब चुपचाप सहन करने के मूड में नहीं है.

‘VIP होगा अपने घर पे’, शख्स ने काफिले के लिए रास्ता बदलने से किया इनकार, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर
‘VIP होगा अपने घर पे’, शख्स ने काफिले के लिए रास्ता बदलने से किया इनकार, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर

इंस्टाग्राम पर @saini_kanishk27 अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो किसी सड़क किनारे का है. इसमें देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी एक कार सवार शख्स को रास्ता बदलने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि वहां से किसी VIP का काफिला गुजरने वाला है. लेकिन पुलिस की बात मानने के बजाय कार चालक ने जो जवाब दिया, उसने इंटरनेट की पब्लिक का दिल जीत लिया. शख्स ने सीधे शब्दों में पुलिस से पूछा, मैं उस रास्ते से क्यों जाऊं? क्यों बदलूं मैं रास्ता. कौन-सा प्रोटोकॉल है ये?

‘VIP होगा अपने घर पे’

वीडियो में आप देखेंगे कि जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की कि वीआईपी मूवमेंट है, तो कार चालक ने दो टूक कहा, तो मैं क्या करूं? इसके बाद वह भड़कते हुए कहता है, वीआईपी होगा अपने घर पे. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है. इसे अब तक लगभग 40 लाख बार देखा जा चुका है, और 2 लाख 72 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आई हुई है.

लोगों की प्रतिक्रिया

एक ने लिखा, फाइनली किसी ने तो आवाज उठाई. दूसरे ने कहा, सिर्फ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM को ही यह छूट मिलनी चाहिए, बाकी सब बंद हो. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, गाड़ी हमारी, रोड टैक्स हमारा, तो रास्ता वीआईपी के लिए क्यों छोड़ें? एक और यूजर ने लिखा, जनता को परेशान करके वीआईपी को रास्ता देना अब बंद होना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply