Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Bhooth Bangla Box Office: ‘शतक’ लगाते ही अक्षय कुमार का जलवा, HIT से बस इतनी दूर ‘भूत बंगला’, कितने छापे?

Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार जिस तैयारी के साथ लौटे हैं, वो अबतक उनके लिए काफी फायदेमंद साबित भी हो रही है. जी हां, उनकी ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं. जहां पिछले मंडे को फिल्म का कारोबार एक टेंशन बना हुआ था, तो मंगलवार को फिर से बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिली है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी की वापसी का ही यह जादू है कि वीक डेज में भी बिजनेस ठीक-ठाक चल रहा है. वैसे तो फिल्म में बहुत कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी और नया कुछ भी देखने को नहीं मिलता है. लेकिन फिर भी कॉमेडी और हॉरर के लिहाज से यह एक अच्छी पिक्चर है. खासकर जब बात होती है क्लाइमैक्स की, तो अक्षय कुमार और मेकर्स ने काफी इम्प्रेस किया है. 4 दिन में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ कमा लिए थे. अब जानिए कि बजट निकालने से कितने दूर हैं?

Bhooth Bangla Box Office: ‘शतक’ लगाते ही अक्षय कुमार का जलवा, HIT से बस इतनी दूर ‘भूत बंगला’, कितने छापे?
Bhooth Bangla Box Office: ‘शतक’ लगाते ही अक्षय कुमार का जलवा, HIT से बस इतनी दूर ‘भूत बंगला’, कितने छापे?

के करियर की सबसे बड़ी पिक्चर 2.0 है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर से 800 करोड़ का कारोबार किया था. साथ ही 691 करोड़ रुपये का कारोबार अकेले भारत से किया था. यह एक sci-fi एक्शन फिल्म थी, जिसमें उनके अलावा रजनीकांत भी थे. दरअसल अक्षय कुमार विलेन के रोल में भी थे. पर क्या ‘भूत बंगला’ वो रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है, जो कि एक मुश्किल टास्क होने वाला है.

‘भूत बंगला’ के लिए कितना ‘मंगल’वार?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन भारत से 7.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. साथ ही पिछले दिन यह कारोबार 6.75 करोड़ रुपये रहा था यानी मंगलवार को बिजनेस में बढ़ोतरी हुई है. पेड प्रीव्यू के साथ फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. जिसके बाद पहले दिन- 12.25 करोड़, दूसरे दिन- 19 करोड़, तीसरे दिन- 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 72. 40 करोड़ रुपये हो गया है. जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म अकेले भारत से 100 करोड़ कमा लेगी. न सिर्फ पांचवें दिन कमाई बढ़ी है, टोटल शोज की संख्या 11,589 रही है. दरअसल कुल 13.3 परसेंट का ग्रोथ बिजनेस में आया है.

वहीं, बात इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की करें तो ‘भूत बंगला’ ने 86.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जबकि, पांचवें दिन ओवरसीज से 2.50 करोड़ कमाए हैं. जिसके साथ ही कुल 31.50 करोड़ का बिजनेस को चुका है. बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने 117.71 करोड़ कमा लिए हैं. दरअसल फिल्म का बजट कई रिपोर्ट्स में 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे पार करते ही फिल्म हिट लिस्ट में एंट्री कर लेगी. अब इस आंकड़े से बहुत ज्यादा दूर नहीं है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply