India Highest Grossing Horror Comedy Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. फिल्म का नाम है ‘भूत बंगला’, जो हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म है. ‘भूल भुलैया’, ‘खट्टा मीठा’, ‘हेरा फेरी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई है. फिल्म की तारीफ भी हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी.

अब ‘भूत बंगला’ कितना कलेक्शन करती है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म कौन सी है. दरअसल, लगभग डेढ़ साल पहले डायरेक्टर अमर कौशिक एक फिल्म लेकर आए थे, जिसे लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया था कि उस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे.
फिल्म और स्टारकास्ट
वो फिल्म है ‘स्त्री 2’, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे दिखे थे. खास बात ये थी कि इस फिल्म में ने भी कैमियो किया था. इस फिल्म का बजट ‘भूत बंगला’ से भी कम था, लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.
बजट से 14 गुना ज्यादा कमाई
जहां एक तरफ ‘भूत बंगला’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है तो वहीं ‘स्त्री 2’ को बनाने में तकरीबन 60 करोड़ का खर्च आया था. ‘स्त्री 2’ ने अपने बजट से 14 गुना ज्यादा कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस पिक्चर ने 857.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस बंपर कलेक्शन के साथ ये भारत की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्म तो बन ही गई थी, साथ ही ये इस समय पूरे भारतीय सिनेमा की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.
–
अब सबकी नजर ‘भूत बंगला’ पर है. देखना होगा कि ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है. अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में और भी कई बड़े स्टार्स दिखे हैं. जैसे- वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और जीशु सेनगुप्ता.





