Saturday, April 18, 2026
Viral

तेल से टकराव तक… होर्मुज का खुलना क्या शांति की शुरुआत है या नए युद्ध का ट्रेलर?

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बीच होर्मुज स्ट्रेट खुल गया है. इस समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही शुरू हो गई है. अब से कुछ देर पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोलने का ऐलान कर दिया. ये ऐलान तब हुआ, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान की लेबनान शर्त मानी. ईरान की शर्त थी कि होर्मुज वो तभी खोलेगा, जब लेबनान में भी सीजफायर लागू होगा. लेबनान में इजराइल ने हमले रोके, तो इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया.

तेल से टकराव तक… होर्मुज का खुलना क्या शांति की शुरुआत है या नए युद्ध का ट्रेलर?
तेल से टकराव तक… होर्मुज का खुलना क्या शांति की शुरुआत है या नए युद्ध का ट्रेलर?

40 दिनों के युद्ध और 9 दिनों के सीजफायर के बाद, यानी कुल 49 दिनों बाद, स्ट्रेट से वो खबर आई, जिससे पूरी दुनिया राहत की सांस ले रही है.

पहले अमेरिका को युद्ध में सरेंडर करना पड़ा और अब लेबनान को लेकर ईरान की शर्तें माननी पड़ी. जब ट्रंप और नेतन्याहू ने ईरान की शर्तें मानते हुए लेबनान में हमले रोके तो ईरान ने इसके कुछ घंटों बाद ही होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया.

सीजफायर तक खुला रहेगा होर्मुज

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोल दिया गया है. होर्मुज स्ट्रेट जहाजों की आवाजाही के लिए खुल गया है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेबनान में सीजफायर के बाद खोला गया है.

होर्मुज को ईरान ने खोलने का ऐलान कर दिया है, लेकिन सिर्फ सीजफायर की अवधि तक ही. यानी ये सीजफायर जारी रखने की एक रणनीति है. जबतक अमेरिकी जेट खामोश हैं. कमर्शियल जहाजों के लिए होर्मुज खुला रहेगा, लेकिन अमेरिका ने कहा है कि होर्मुज में उसकी नाकाबंदी जारी रहेगी.

इसका असर ये हुआ हुआ है कि ट्रंप ने तुरंत ईरान को थैंक यू बोला है. इसके साथ ही कच्चे तेल के दाम गिरकर 85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं जो राहत की खबर है. ईरान के इस कदम से समझौते की उम्मीद भी बढ़ गई है. वार्ता के मोर्चे पर अपडेट ये है कि एक्सिओस के मुताबिक रविवार को इस्लामाबाद में वार्ता हो सकती है. इस्लामाबाद में बड़ी सुरक्षा तैयारी की जा रही है. 20 हजार सैनिकों की तैनाती की रिपोर्ट है.

कच्चे तेलों की कीमत में भारी गिरावट दर्ज

ट्रंप ने एक तरफ नाकाबंदी जारी रखने का ऐलान किया, तो दूसरी तरफ कहा कि इस तारीख को ऐतिहासिक भी बताया. ट्रंप ने कहा कि ये दिन पूरे विश्व के लिए महान है. इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को कभी न बंद करने पर राजी हो गया है.

होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से न सिर्फ कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि अमेरिकी शेयर मार्केट में भी भारी उछाल आया है.

होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से दुनिया राहत की सांस ले रही है। माना जा रहा है कि ईरान के इस कदम से समझौते की संभावना बढ़ गई है.

ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के आसार बढ़े

तो होर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद माना जा रहा है कि ईरान और अमेरिका किसी समझौते तक पहुंच सकते हैं, लेकिन सवाल ये है कि अगर समझौता नहीं हुआ, अगर अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया, तो क्या फिर से युद्ध छिड़ जाएगा.

अमेरिका और ईरान ने जिस तरह की सैन्य तैयारी की है, जिस तरह दोनों ने अपने अपने टारगेट लॉक किए हैं, उससे तो यही लग रहा है कि डील नहीं होने पर बारूदी जलजले का एक और दौर शुरू हो सकता है.

ब्यूरो रिपोर्ट, टीवी9 भारतवर्ष

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply