Saturday, April 18, 2026
Entertainment

Allu Arjun: ‘राका’ छोड़िए, अल्लू अर्जुन ने अब सलमान खान के प्रोड्यूसर से किया बड़ा वादा!

Allu Arjun Next Film: ‘पुष्पाराज’ बनकर अल्लू अर्जुन ने खूब भौकाल काटा है. दूसरी फिल्म ने दुनियाभर से 1871 करोड़ रुपये का कारोबार किया. जबकि, तीसरी फिल्म का भी हिंट मिल चुका है. ‘पुष्पा 3’ को बनने में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि सुकुमार और अल्लू अर्जुन अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं. इस वक्त एक्टर का पूरा फोकस ही अपनी अगली फिल्म पर है. जिसका नाम है- राका. एटली इसे बना रहे हैं, जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं. साथ ही रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर की एंट्री की भी जानकारी मिल रही है. खैर, वो उसके बाद की फिल्म का भी ऐलान कर चुके हैं. वो ‘राका’ के बाद लोकेश कनगराज की पिक्चर पर काम करते दिखाई देंगे. खैर, इसी बीच उन्होंने सलमान खान के प्रोड्यूसर से बड़ा वादा कर दिया है.

Allu Arjun: ‘राका’ छोड़िए, अल्लू अर्जुन ने अब सलमान खान के प्रोड्यूसर से किया बड़ा वादा!
Allu Arjun: ‘राका’ छोड़िए, अल्लू अर्जुन ने अब सलमान खान के प्रोड्यूसर से किया बड़ा वादा!

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ ही है. पर कई वजहों के चलते उसकी रिलीज डेट अटकी पड़ी है. अब यह वॉर ड्रामा कब रिलीज होगी. इसकी कोई भी जानकारी नहीं है. पर वो अब वामशी पेडिपल्ली के साथ अगली फिल्म का ऐलान कर चुके हैं. जिस पर दिल राजू ही पैसा लगा रहे हैं. अब सलमान की फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले दिल राजू से ने क्या वादा किया है?

अल्लू अर्जुन ने किससे किया वादा?

मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू अपने बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने खुद को मीडियम और कम बजट की फिल्मों तक ही सीमित रखा है. अपनी कंपनी ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ के तहत वो आशीष की ‘Dethadi’, विजय देवरकोंडा की ‘Rowdy Janardhan’ और देवी श्री प्रसाद की ‘येल्लम्मा’ पर पैसे लगा रहे हैं. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि दिल राजू काफी समय से अल्लू अर्जुन के किसी प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रहे हैं. दरअसल वो अल्लू अर्जुन के साथ पहले ‘आर्या’, ‘परुगु’ और ‘दुव्वाडा जगन्नाथम’ जैसी फिल्मों में साथ काम करते दिखे हैं. एटली की फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन की अगली तैयारी लोकेश कनगराज की फिल्म के लिए होगी.

हाल ही में इसी रिपोर्ट से पता लगा कि अल्लू अर्जुन ने दिल राजू के लिए एक प्रोजेक्ट करने का वादा किया है. जी हां, कहा जा रहा है कि 2028 में यह प्रोजेक्ट आ सकता है, जिसे लेकर दिल राजू बेहद खुश हैं. साथ ही वो अब एक बड़े डायरेक्टर की तलाश में जुट गए हैं. वहीं, प्रशांत नील को इस प्रोजेक्ट में शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं. पर वो खुद अभी जूनियर NTR की ड्रैगन पर काम कर रहे हैं. जिसके बाद ‘सलार 2’ भी लाइन में है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply