Saturday, April 18, 2026
Entertainment

Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं

Hansika Motwani Cleared Rumors On Divorce: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से हर घर में पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी ने अपने निजी जीवन को लेकर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पिछले काफी समय से अभिनेत्री के तलाक की खबरें सुर्खियों में थी। हंसिका को लेकर जानकारी मिली है कि 11 मार्च 2026 को आपसी सहमति से उनका डिवोर्स हो गया है। आपको बता दें कि हंसिका ने दिसंबर 2022 में बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से शादी की थी। आपसी मतभेद के चलते दोनों ही जुलाई 2024 से अलग रह रहे थे। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की कोई एलिमनी की बात सामने नहीं आयी है।

Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं
Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं

हालांकि हंसिका ने तलाक की खबरों को लेकर सीधे बातचीत नहीं की है, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ अहम बात की है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा है कि मेरे परिवार के द्वारा मुझ पर कभी भी किसी भी चीज को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। लोगों को सिर्फ हेडलाइन चाहिए थी, जो अंतत जाकर मिल गई।

हंसिका मोटवानी ने कही ये बात

मैंने कभी भी अपनी को लेकर सीधे बात नहीं की है और ना ही आने वाले भविष्य में आगे करूंगी, क्योंकि इससे मुझे किसी भी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो भी हुआ मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है। कभी कभी जब आप गलत ट्रेन में चढ़ जाते है, तो पूरा गलत सफर तय करने से बेहतर है दूसरे ही स्टेशन पर उतर जाना। यही सही है, तो मैंने यही किया। इस कदम में मेरे परिवार वालों ने मजबूती से मेरे फैसले में मेरा साथ दिया है। मुझे किसी भी प्रकार का कोई अफसोस नहीं है। इसलिए मैं जहाँ हूं, बेहद खुश हूं।

मां बनने को लेकर भी कही बड़ी बात

एक्ट्रेस ने ना सिर्फ तलाक को लेकर बल्कि माँ बनने को लेकर भी अपनी राय पेश की है। उन्होंने इसको लेकर कहा है कि ये प्रेशर क्यों लेना हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं कह सकती, क्योंकि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ना ही कभी मुझे उस दायरे में रखा गया है जहां लोग कहे कि तुम इस उम्र में पहुंच गई हो, तुम्हें शादी कर लेनी चाहिए।

शादी को लेकर रखे अपने विचार

हंसिका ने कहा है कि ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो आपको बताते है कि आपको क्या करना चाहिए। लेकिन आज की लड़कियां इतनी स्ट्रॉंग और इंडिपेंडेंट है कि वो वहीं करती है, जो उनके लिए सही होता है। अब शादी की उम्र को लेकर भी लड़कियां किसी भी प्रकार का कोई प्रेशर नहीं लेती है।

सहेली के पति से शादी करने पर बुरी तरह हुई थी ट्रोल

आपको बता दें कि अपनी बेस्ट फ्रेंड के ही एक्स पति से शादी करने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी। जिसके बाद हंसिका को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। ये विवाद इसलिए हुआ था क्योंकि सोहेल खतूरिया पहले से ही शादीशुदा थे। सोहेल की पहली शादी हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज से हुई थी। इतना ही नहीं हंसिका की सोहेल और पिंकी की शादी की वीडियो और फोटोज में भी मौजूदगी देखी गई थी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply