Thursday, April 23, 2026
Entertainment

Box Office Record: हेरा फेरी नहीं, 26 साल के इतिहास में ये है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, थी सुपरहिट

Akshay Kumar and Priyadarshan Most Successful Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 2000 के बाद जो दौर आया उसमें रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों का जलवा देखने को मिला. इस दौरान साउथ इंडस्ट्री से आए डायरेक्टर प्रियदर्शन का कमाल देखने को मिला. उन्होंने एक के बाद एक ऐसी कॉमेडी फिल्में बनाई कि आज भी फैंस इन फिल्मों को जब देखते हैं तो हंसते-हंसते पेट पकड़ लेते हैं. प्रियदर्शन ने अपनी फिल्मों में कास्टिंग को ज्यादा बदला नहीं और कुछ एक्टर्स के साथ ही अपनी फिल्में चलाईं. सबसे ज्यादा उन्होंने अक्षय खन्ना और अक्षय कुमार के साथ फिल्में की. लेकिन खासतौर पर अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी काफी शानदार रही.

Box Office Record: हेरा फेरी नहीं, 26 साल के इतिहास में ये है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, थी सुपरहिट
Box Office Record: हेरा फेरी नहीं, 26 साल के इतिहास में ये है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, थी सुपरहिट

अब 16 साल के लंबे अंतराल के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का करिश्मा सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. फिल्म भूत बंगला रिलीज कर दी गई है और इससे अच्छे-खासे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. इस फिल्म के पहले 6 ऐसे मौके रहे हैं जब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साथ में काम किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है.

प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की फिल्में

ने अपने बॉलीवुड करियर में अक्षय फैक्टर खूब खेला. या तो उनकी फिल्मों में अक्षय कुमार होते थे या तो अक्षय खन्ना होते थे. दोनों ही कलाकारों के साथ उनकी बेहतरीन जोड़ी बनी. लेकिन अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की बॉन्डिंग सबसे सफल रही. दोनों ने कुल 6 फिल्मों में साथ काम किया और उनकी फिल्मों को आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की पहली फिल्म हेरा फेरी थी. ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी और इसका कलेक्शन भी अच्छा रहा था. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 करोड़ रुपये के बजट में 21 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और सुपरहिट रही थी. दोनों की साथ में दूसरी फिल्म गरम मसाला थी. इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी. 17 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और सुपरहिट रही थी.

तीसरी बार दोनों कलाकार भागम भाग फिल्म में नजर आए थे. लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 60 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी. दोनों की साथ में चौथी फिल्म भूल भुलैया थी. इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये के बजट में 82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और सुपरहिट रही थी. दोनों की साथ में पांचवी फिल्म दे दना दन थी. 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और हिट रही थी. वहीं दोनों की साथ में पिछली फिल्म खट्टा मीठा आज से 16 साल पहले आई थी. इस फिल्म ने 35 करोड़ के बजट के मुकाबले 62 करोड़ रुपये की कमाई की थी और एवरेज रही थी.

अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

अगर बात करें इस जोड़ी की सबसे सफल फिल्म की तो साल 2007 में आई भूल भुलैया इन दोनों कलाकारों की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है. इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 82.35 करोड़ रुपये कमाए थे. अब दोनों की ये शानदार जोड़ी सिनेमाघरों में एक बार फिर से हाजिर है और धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म सूत्रों के मुताबिक ओपनिंग डे पर 17 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले कितना कलेक्शन कर के दिखाती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply