Wednesday, April 15, 2026
Health

गोंद कतीरा खाने में ज्यादातर लोग जरूर करते हैं ये गलती, होता है नुकसान

गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) एस्ट्रगलस के पेड़ से मिलने वाला पदार्थ है. गर्मियां शुरु होते ही सोशल मीडिया पर गोंद कतीरा से बनी चीजों की रेसिपीज दिखाई देने लगती हैं. दरअसल ये कूलिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है इसलिए शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और लू से बचाव में भी सहायक माना जाता है. इसके अलावा गोंद कतीरा को पाचन को दुरुस्त रखने से लेकर हड्डियों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है. आप भी अगर इसे गर्मियों में अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो पहले इसके सेवन का सही तरीका जान लेना जरूरी है.

गोंद कतीरा खाने में ज्यादातर लोग जरूर करते हैं ये गलती, होता है नुकसान
गोंद कतीरा खाने में ज्यादातर लोग जरूर करते हैं ये गलती, होता है नुकसान

गोंद कतीरा को अगर सही तरह से न खाया जाए तो इससे आपको पेट में ऐंठन, भारीपन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. एक ऐसी गलती है जो ज्यादातर लोग गोंद कतीरा को खाने में करते हैं. इससे न सिर्फ इसके फायदे कम हो जाते हैं, बल्कि डाइजेशन भी धीमा पड़ सकता है. चलिए जान लेते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट.

एक्सपर्ट से जानें

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली में इंटरनल मेडिसिन एंड इंजेक्शन डिजीज़ के कंसल्टेंट डॉ.अंकित बंसल कहते हैं कि गोंद कतीरा गर्मियों में ठंडक देने के साथ ही हाइड्रेशन (शरीर में पानी की मात्रा) बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे सही तरीके से कन्ज्यूम करना बहुत जरूरी है.

ज्यादातर लोग करते है ये गलती

गोंद कतीरा ठंडी तासीर का होता है, इसलिए शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडा बनाए रखने में मदद करता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि ज्यादातर लोग इसकी ड्रिंक्स बनाते हैं और जल्दी ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के डाल देते हैं. ये आपकी सेहत के लिए सही नहीं रहता है. बहुत ज्यादा ठंडी चीजों के साथ इसे लेने से यह पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है. इससे पेट में दर्द, अपच, गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Getty Images

गोंद कतीरा लेने का सही समय

डॉ.अंकित बंसल का कहना है कि गोंद कतीरा को पहले हमेशा पानी में अच्छे से भिगोकर रखना चाहिए. इसके बाद इसका सेवन करना चाहिए और ध्यान रखें कि इसे हमेशा सामान्य या फिर हल्के ठंडे पानी के साथ ही लेना बेहतर रहता है. ढेर सारी बर्फ के साथ इसका सेवन न करें.

मात्रा का रखें ध्यान

डॉक्टर अंकित बंसल ये भी कहते हैं कि गोंद कतीरा की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए. अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो भी आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें जैसे कब्ज की समस्या हो सकती है. सही तरीके से गोंद कतीरा का सेवन किया जाए तभी इसके शरीर को फायदे मिलते हैं. ध्यान रखें कि जब गोंद कतीरा बिल्कुल जेली जैसा हो जाए तभी इसका सेवन करें. इससे ये शरीर में सही से ऑब्जर्व होता है. एक दिन में 1 से 2 चम्मच गोंद कतीरा लेना काफी रहता है.

ये बात भी रखें ध्यान

अगर आप गर्मी में रोजाना गोंद कतीरा का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि पानी की मात्रा सही से लें. कई बार लोग सोचते हैं कि ज्यादा फायदे के चक्कर में वो कम पानी में अधिक गोंद कतीरा मिलाकर लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. आप इसे बैंलेंस तरीके से लें और पानी भी सही मात्रा में पिएं. पानी के अलावा इसे दूध के साथ भी लिया जा सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply