Akshay Kumar On Asrani: अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है. कल यानी गुरुवार को फिल्म का पेड प्रिव्यू दिखाया जाएगा. इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नज़र आ रहे हैं. असरानी का इसमें काफी अच्छा रोल बताया जा रहा है. अब अक्षय कुमार ने इस लेजेंड्री एक्टर के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है और उनके बारे में अपने दिल की बात कही है. अक्षय ने बताया है कि दोनों ने साथ में 12 फिल्में की हैं और ‘भूत बंगला’ के बाद भी दोनों की साथ में एक और फिल्म आएगी.

ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा है. अक्षय ने ‘भूत बंगला’ के सेट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो असरानी के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं और शायद अपने अपने सीन पढ़ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं, “कभी-कभी एक तस्वीर सिर्फ यादों का टुकड़ा नहीं होती. वो एक पूरे सफर को अपने अंदर समेट लेती है.”
“असरानी के साथ मेरी सेकेंड लास्ट फिल्म”
अक्षय आगे लिखते हैं, “ये तस्वीर हमारी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान की है. असरानी जी के साथ मेरी सेकेंड लास्ट फिल्म. हमने साथ में कुल 12 फिल्में कीं, और हर एक फिल्म में मैंने उनसे कुछ नया सीखा. हर बार ऐसा लगता था जैसे कोई मास्टरक्लास चल रही हो. कॉमेडी इतनी आसान लगती थी जब वो करते थे, लेकिन असल में वो एक बेहद मुश्किल कला है. असरानी जी उस कला के उस्ताद थे, और हमेशा रहेंगे.”
Kabhi kabhi ek tasveer sirf yaadon ka tukda nahi hoti ek poori journey ko samet leti hai
Yeh picture humari Bhooth Bangla ki shoot se hai…Asrani ji ke saath meri second last film. Total 12 films humne saath ki, aur har ek mein maine unse kuch naya seekha.. it was like a pic.twitter.com/xaJKmV9O5l— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 15, 2026
अक्षय ने को महान कलाकार बताते हुए कहा, “भूत बंगला कल रिलीज़ हो रही है, मेरे लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक याद है, एक श्रद्धांजलि है, उस महान कलाकार को मेरा सलाम है. असरानी जी, आप हमेशा याद आएंगे.” असरानी और अक्षय की एक और फिल्म आनी बाकी है. इस फिल्म का नाम है हैवान, जिसे ‘भूत बंगला’ के निर्देशक प्रियदर्शन ही बना रहे हैं. इसमें सैफ अली खान भी अहम रोल में हैं.
कब हुआ असरानी का निधन?
असरानी का निधन 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में हुआ. उन्हें 16 अक्टूबर को जुहू के लीलावति अस्पताल में भर्ती किया गया था. उस वक्त उन्हें सांस लेने में तलफी के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया था. हालांकि फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका. असरानी अपने आखिरी वक्त तक लाइट कैमरा और एक्शन की दुनिया में एक्टिव रहे.






