Wednesday, April 15, 2026
Sports

IPL 2026 के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, युवराज सिंह से कोचिंग ले रहे 16 साल के युवा क्रिकेटर की मौत, शोक का माहौल

आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट से जुड़ी हुई एक बुरी खबर सामने आ रही है, एक तरफ जहां आईपीएल में हर रोज रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं और एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक बुरी खबर सामने आ रही है.

IPL 2026 के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, युवराज सिंह से कोचिंग ले रहे 16 साल के युवा क्रिकेटर की मौत, शोक का माहौल
IPL 2026 के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, युवराज सिंह से कोचिंग ले रहे 16 साल के युवा क्रिकेटर की मौत, शोक का माहौल

भारत के एक युवा खिलाड़ी की कम उम्र में ही निधन हो गया है, जिससे पुरे क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है. भारत का ये युवा खिलाड़ी टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह से ट्रेनिंग ले रहा था.

ऋषभ शर्मा के निधन से क्रिकेट जगत में शोक

क्रिकेट जगत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब रविवार 13 अप्रैल को पंजाब के रहने वाले ऋषभ शर्मा का शव वृंदावन के चामुंडा घाट के पास से बरामद किया गया. लुधियाना के रहने वाले ऋषभ शर्मा मोटरबोट हादसे में अपनी जान गंवा बैठे. ऋषभ का सपना भारतीय टीम के लिए खेलने का था.

उन्होंने भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और कोच अमित उनियाल से क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली थी. ऋषभ शर्मा के पिता को भरोसा था कि उनका बेटा क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बनेगा.

सपना बनकर रह गया ऋषभ शर्मा के पिता का सपना

हालांकि एक पिता के लिए अब ये महज एक सपना ही बनकर रह गया. ऋषभ एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे. इसके अलावा वह चंडीगढ़ की एक क्रिकेट अकादमी में कोचिंग भी देते थे. हालांकि अब ऋषभ इस दुनिया में नहीं रहे. इसी के साथ उनका सपना भी हमेशा के लिए खत्म हो गया.

ऋषभ शर्मा एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे और वो बड़ा नाम बन सकते थे, लेकिन मोटरबोट हादसे के बाद अब इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर का करियर उसी के साथ खत्म हो गया है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply