Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई का सिलसिला जारी रखा है। रणवीर सिंह स्टारर इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 26 दिनों बाद भी फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड पर 32.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। हालांकि चौथे सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार के मुकाबले इसमें करीब 64 फीसदी की गिरावट आई, जो लंबे रन के बाद सामान्य मानी जाती है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1088.62 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
धुरंधर 2 का प्रदर्शन
‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन विदेशों में भी शानदार रहा है और ओवरसीज कलेक्शन 415.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1718.62 करोड़ रुपये हो गया है। चौथे हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे p[छोड़ दिया है। इसने जवान के 34.53 करोड़ रुपये के चौथे हफ्ते के कलेक्शन को पार किया और अब स्त्री 2 के 36.10 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है।
जवान और स्त्री 2 को छोड़ा पीछे
अब चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में इसका मुकाबला पुष्पा 2: द रूल और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से है। ‘धुरंधर 2’ ने 43 करोड़ रुपये के पेड प्रीव्यू कलेक्शन के साथ ही रिलीज के दिन इतिहास रच दिया था। इसके बाद फिल्म ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 2026 की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।
1100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस एक कदम दूर
इस साल की टॉप फिल्मों में ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर है, जबकि ‘बॉर्डर 2’, ‘द राजा साहब’ और अन्य फिल्में इससे काफी पीछे हैं। फिल्म अब 1100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूरी पर है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह आंकड़ा बहुत जल्द पार होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का पर दबदबा अब भी कायम है और यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभर चुकी है।




