संगीत की दुनिया का एक सुरीला युग 12 अप्रैल को आशा भोसले के निधन के साथ ही खत्म हो गया है. म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके शानदार योगदान की चर्चा देश-विदेश तक होती रही है, जिसकी वजह से उनके निधन की खबरों ने फैंस को सदमे में डाल दिया है. अपने करियर में आशा ताई ने हजारों गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं उनकी तुलना हमेशा उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ होती रही है. एक पुराने इंटरव्यू में सिंगर ने इस पर बात भी की थी.

पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्मी और दोनों ही सुरों की मलिका थीं. दोनों की आवाज का हर कोई दीवाना था, लेकिन अक्सर ही इंडस्ट्री में दोनों की पॉपुलैरिटी को लेकर सवाल किए जाते थे. अब आशा भोसले के निधन के बाद से उनका कई अनदेखा वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें से एक वीडियो एक पुराने इंटरव्यू का है, जिसमें उन्होंने लता मंगेशकर से अपनी होती रही तुलना पर बात की थी.
नहीं कहते कौन ऊंचा कौन नीचा
वीडियो के क्लिप में आशा ताई ने कहा, ‘अगर लता मंगेशकर की बहन आशा मंगेशकर नहीं होती वो भी 4 साल छोटी, अगर मैं बांग्लादेश, पाकिस्तान, पंजाब कहीं से आई होती, तो लोग कभी ये नहीं कहते कि कौन ऊंचा कौन नीचा, एक जैसा बोलते. लेकिन, एक घर से होने की वजह से और छोटे होने के नाते हमेशा वो छोटपन मेरी तरफ आता रहा है और उसकी मुझे आदत हो गई है. ये एक रीत है छोटी बहन है, तो उसे हमेशा छोटा ही करके रखो.’
–
बदल लिया था अपना स्टाइल
पहले के समय में आशा ताई ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने लता मंगेशकर की वजह से ही अपने गाने का स्टाइल बदला था. उन्होंने बताया था कि एक प्रोडक्शन हाउस के शख्स ने लता मंगेशकर की आवाज को आशा भोसले का कह दिया था. जिसके बाद उन्हें लगा कि अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें इंडस्ट्री में काम ही नहीं मिलेगा. जिसके बा उन्होंने वेस्टर्न म्यूजिक सुनना शुरू किया और बाद में वर्सेटाइल सिंगर का टैग भी हासिल किया.





