Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Dacoit Box Office: ‘डकैत’ का चौथे दिन ही निकला दम! गिरती कमाई के बीच 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ ने ऐसे जीती ‘जंग’

Dacoit Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है, उससे पहले ही अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के पास पूरा मौका है. क्योंकि फिर ‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भी कम हो जाएगा. वैसे तो चीजें अब भी उतनी अच्छी नहीं रही हैं, जैसी शुरुआत से उम्मीद की जा रही है. बार-बार पोस्टपोन हो रही इस फिल्म में वो पोटेंशियल दिख रहा था, पर मामला तो वीक डेज में पहुंचते ही बिगड़ गया. जिस बात का डर था, वही हो रहा है. जी हां, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को आए 26 दिन पूरे हो गए हैं. पर अब भी बूंद -बूंद से कमाई का घड़ा भर रहा है. वीकेंड पर ‘डकैत’
ने ठीक ठाक कमाई कर ली थी. अब जानिए कि फिल्म का कलेक्शन मंडे को कितना रहा है.

Dacoit Box Office: ‘डकैत’ का चौथे दिन ही निकला दम! गिरती कमाई के बीच 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ ने ऐसे जीती ‘जंग’
Dacoit Box Office: ‘डकैत’ का चौथे दिन ही निकला दम! गिरती कमाई के बीच 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ ने ऐसे जीती ‘जंग’

का बॉक्स ऑफिस जानने से पहले बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने 26वें दिन कितने कमा लिए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,फिल्म ने भारत से 5.20 करोड़ की कमाई की है. जबकि, बीते दिन टोटल शोज 10,286 रहे. वहीं ऑक्यूपेंसी 12.3 परसेंट रही है. इसी के साथ ही फिल्म ने इंडिया से 1,088 करोड़ का कारोबार कर लिया है. हालांकि,फिल्म को भी तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि बीते दिन 14.50 करोड़ कमा लिए थे. और उससे पहले 13.50 करोड़ कारोबार रहा था.

‘डकैत’ ने चौथे दिन कितने छापे हैं?

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत ने चौथे दिन सिर्फ 2.70 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, टोटल शोज 4,345 रहे हैं. जबकि ऑक्यूपेंसी 8.5 परसेंट तक ही गई. दरअसल बीते दिन फिल्म ने 6.40 करोड़ और शनिवार को 6.85 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, पहले दिन 6.55 करोड़ कमाए थे. हिंदी में फिल्म का मामला एकदम बिगड़ा हुआ है. क्योंकि मंडे को सिर्फ 0.60 करोड़ की कमाई हुई है. वहीं, तेलुगु से 2.10 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म इंडिया से अबतक टोटल 22.50 करोड़ छाप चुकी है. यानी पिछले दिन की तुलना में 57.8 परसेंट कमी आई है.

अबतक ओवरसीज से 12.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. साथ ही वर्ल्डवाइड 38.49 करोड़ फिल्म कमा चुकी है. जबकि, भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 26.24 करोड़ है. हालांकि, यह काफी कम है, क्योंकि फिल्म से उम्मीद काफी ज्यादा की गई थी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply