Wednesday, April 15, 2026
Sports

Mumbai Indians की 3 मैचों में शिकस्त के बाद प्लेऑफ की उम्मीदें हुईं खत्म, अगर टॉप 4 में बनानी है जगह तो जीतने होंगे इतने मैच

Mumbai Indians Playoff Scenario: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब तक सभी टीमें लगभग 4-4 मैच खेल चुकी हैं और अब प्लेऑफ की रेस भी रोमांचक होने लगी है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत इस बार शानदार रही, 13 सालों बाद टीम ने अपना पहला मैच जीता, लेकिन उसके बाद से अब तक 1 मैच जीतने को तरस रही है. मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमे से 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

Mumbai Indians की 3 मैचों में शिकस्त के बाद प्लेऑफ की उम्मीदें हुईं खत्म, अगर टॉप 4 में बनानी है जगह तो जीतने होंगे इतने मैच
Mumbai Indians की 3 मैचों में शिकस्त के बाद प्लेऑफ की उम्मीदें हुईं खत्म, अगर टॉप 4 में बनानी है जगह तो जीतने होंगे इतने मैच

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff) की रेस अब रोमांचक हो चुकी है, ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि अगर मुंबई इंडियंस की टीम को अभी भी प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो कितने मैचों में जीत हासिल करना होगा.

Mumbai Indians को 10 में से इतने मैच जीतना जरूरी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल जरुर हुई है, लेकिन अभी भी हार्दिक पंड्या की टीम प्लेऑफ की रेस से अब तक पूरी तरह से बाहर नही हुई है. मुंबई इंडियंस समेत सभी टीमों को इस सीजन में 14-14 मैच खेलने हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 4 मैच खेल खेल लिया है, ऐसे में उनके पास 10 मैच और शेष हैं.

मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उन्हें हर मैच में जीत हासिल करना होगा. आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 से 18 अंक होने चाहिए. 16 अंको के बाद टीमों को दूसरे टीमों के रनरेट पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन 18 अंक प्लेऑफ की गारंटी होते हैं.

अब अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास 2 अंक है, ऐसे में उन्हें कम से कम 7 या 8 मैचों में जीत हासिल करना होगा, अगर मुंबई इंडियंस 7 मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, वहीं अगर 8 मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो उसके 18 अंक हो जाएंगे. अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम को 10 में से सिर्फ 2 मैच हारने का विकल्प मौजूद हैं.

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की स्थिति

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 8वें स्थान पर है. मुंबई इंडियंस की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमे 1 जीत और 3 हार के बाद -0.772 के नेट रनरेट के साथ हार्दिक पंड्या की टीम अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है, वहीं 1 जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 9वें स्थान पर है, जबकि 1 अंक फ्री में पाकर 4 मैचों के बाद केकेआर की टीम सबसे नीचे नंबर 10 पर है.

वहीं टॉप 4 की बात करें तो 4 में से 4 मैच जीतकर 8 अंको के साथ राजस्थान की टीम नंबर 1 पर है, वहीं 4 मैचों के बाद 3 जीत और 1 मैच रद्द होने के बाद 7 अंको के साथ पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर है. इसके अलावा 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के बाद 6 अंको के साथ नंबर 3 पर है, इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के बाद चौथे स्थान पर है.

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply