Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Dhurandhar 2 Record: सिर्फ 128 दिन में कमा डाले 3000 करोड़, ये कारनामा करने वाली देश की पहली फिल्म फ्रेंचाइजी बनी धुरंधर

Dhurandhar Film Franchise Record: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपने चौथे वीकेंड में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस फिल्म ने रिलीज के 25 दिनों में ही तहलका मचा दिया और ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई. इस फिल्म के पहले पार्ट ने भी एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स बनाए थे और फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां एक तरफ वीकडेज में फिल्म का जलवा जरा हल्का रहा वहीं दूसरी तरफ वीकेंड में फिल्म ने इसकी भरपाई कर ली. फिल्म इसी के साथ भारत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी भी बन गई है.

Dhurandhar 2 Record: सिर्फ 128 दिन में कमा डाले 3000 करोड़, ये कारनामा करने वाली देश की पहली फिल्म फ्रेंचाइजी बनी धुरंधर
Dhurandhar 2 Record: सिर्फ 128 दिन में कमा डाले 3000 करोड़, ये कारनामा करने वाली देश की पहली फिल्म फ्रेंचाइजी बनी धुरंधर

दो दिनों में इस फिल्म ने अच्छा किया है और 28.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म का ये कलेक्शन बताता है कि इस फिल्म में अभी भी दम है और इसकी नजरें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के रिकॉर्ड की ओर हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के 25 दिनों में कितने कमा लिए हैं और 128 दिनों में इस फिल्म ने कौन सा सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

धुरंधर 2 ने 25 दिनों में दुनियाभर में कितने कमाए?

फिल्म की बात करें तो की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 25वें दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मतलब कि फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के तौर पर 1083.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में अब तक 1297.48 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने रिलीज के 25 दिनों में 1712.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है जो बताता है कि ये फिल्म का कद कितना विशाल है. वहीं अब पुष्पा 2 को पीछे छोड़ने के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को अभी 30 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 1742 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.

पहली 3000 करोड़ी फ्रेंचाइजी बनी धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इस दौरान फिल्म ने काफी शानदार कलेक्शन किया था और एक-एक कर बॉक्स ऑफिस के लगभग सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए थे. फिल्म का कुल कलेक्शन 1307 करोड़ रुपये का हो गया था. वहीं अब दूसरे पार्ट ने 25 दिनों में 1712 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ऐसे में दोनों फिल्मों को मिला लिया जाए तो धुरंधर फ्रेंचाइजी ने अपने पहले पार्ट की रिलीज के 128 दिनों में 3000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply