Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Bhoot Bangla Run Time: कितनी लंबी है अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म? भूत बंगला को CBFC ने दिया UA सर्टिफिकेट

Akshay Kumar Bhoot Bangla Update: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है. फिल्म की रिलीज डेट की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट भी आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया और फैंस एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर खिलाड़ी कुमार और प्रियदर्शन की इस जोड़ी का कमाल देखने के लिए बेकरार हैं. भूत बंगला को लेकर सबसे बड़ा अपडेट फिलहाल ये है कि इसकी फाइनल लेंथ आ गई है और ये भी पता चल गया है कि सीबीएफसी की ओर से इस फिल्म को किस कैटेगरी में रखा गया है.

Bhoot Bangla Run Time: कितनी लंबी है अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म? भूत बंगला को CBFC ने दिया UA सर्टिफिकेट
Bhoot Bangla Run Time: कितनी लंबी है अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म? भूत बंगला को CBFC ने दिया UA सर्टिफिकेट

फिल्म को मिला ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट

रिपोर्ट्स की मानें तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भूत बंगला को UA 16+ कैटेगरी में जगह दी है. फिल्म की लेंथ को लेकर फैंस कन्फ्यूजन में थे लेकिन अब पता चल गया है कि ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म कितनी लंबी होगी. दरअसल इस फिल्म की फाइनल लेंथ 2 घंटे 54 मिनट (174.57 मिनट) तय की गई है. आमतौर पर हॉरर-कॉमेडी फिल्में इतनी लंबी नहीं होती हैं ऐसे में इस फिल्म की लेंथ अच्छी-खासी कही जा सकती है.

CBFC ने जारी किए खास निर्देश

इस को भले ही यूए सार्टिफिकेट मिल गया है लेकिन इसके बाद भी फिल्म के लिए CBFC बोर्ड ने कुछ सख्त निर्देश भी जारी किए हैं. फिल्म में सेंट्रल बोर्ड की ओर से कुछ बड़े बदलाव का सुझाव मेकर्स से करने के लिए कहा गया है. चूंकि ये फिल्म हॉरर-कॉमेडी पर है तो इसका कुछ ना कुछ हिस्टॉरिक बैकड्रॉप जरूर होता है. ऐसे में बोर्ड ने फिल्म में अंधविश्वास और धार्मिक मान्यताओं से जुड़े दृश्यों के दौरान डिस्क्लेमर जोड़ना कम्पलसरी किया है. इसके अलावा फिल्म में महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखते हुए उनके प्रति इस्तेमाल किए गए अपमानजनक संदर्भों को बदल दिया गया है. सेंट्रल बोर्ड ने फिल्म में भाषा की गरिमा का ध्यान रखते हुए अश्लील शब्दों पर बीप लगा दिया है और सबटाइटल्स से भी कई एब्यूजिव वर्ड्स हटा दिए हैं.

कब रिलीज हो रही है भूत बंगला?

भूत बंगला फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को 10 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच तगड़ी एक्साइटमेंट नजर आ रही है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने करीब दो दशक पहले भूल भुलैया जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म के साथ कमाल किया था और माहौल बना दिया था. अब दोनों के करिश्मे को फैंस फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे. इस फिल्म के बाद दोनों 2 और फिल्मों के जरिए फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इन फिल्मों में हैवान और हेरा फेरी 3 का नाम शामिल है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply