Wednesday, April 15, 2026
Viral

वर्कशॉप वाले इस इंजीनियर ने गणित को बना दिया हलवा, वीडियो देख लोग बोले- ‘काश! स्कूल में ऐसे टीचर होते’

Mechanical Engineer Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘सज्जन पुरुष’ (Sajjan Purushh) ऊर्फ हनी डोजर (Honey Dozer) नाम की धूम मची है. अगर आपको भी स्कूल में sin theta और cos theta ने डराया है, तो समझ लीजिए कि आपके दुख भरे दिन अब बीतने वाले हैं. दरअसल, सज्जन पुरुष नाम से मशहूर एक मैकेनिकल इंजीनियर ने अपनी वर्कशॉप को ही क्लासरूम बना दिया और उनका देखने के बाद नेटिजन्स एक सुर में कह रहे हैं, काश! हमारे स्कूल में ऐसे पढ़ाया होता.

वर्कशॉप वाले इस इंजीनियर ने गणित को बना दिया हलवा, वीडियो देख लोग बोले- ‘काश! स्कूल में ऐसे टीचर होते’
वर्कशॉप वाले इस इंजीनियर ने गणित को बना दिया हलवा, वीडियो देख लोग बोले- ‘काश! स्कूल में ऐसे टीचर होते’

आज के दौर में जहां पढ़ाई का मतलब महंगे कोर्सेज और चकाचौंध वाले क्लासरूम हो गए हैं, वहीं हनी डोजर अपने ग्रीस लगे हाथों और खराद मशीन (Lathe Machine) के साथ मैथ्स को ‘देसी तड़का’ लगा रहे हैं. ‘बम बम भोले, सोना चांदी तोले’ जैसे मजेदार लाइनों से उन्होंने ट्रिग्नोमेट्री (Trigonometry) को इतना आसान बना दिया कि अब रटने की जरूरत ही नहीं. उन्होंने दिखाया कि मैथ्स सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि लोहे को काटने और मशीन चलाने में भी इस्तेमाल होता है.

मैकेनिकल इंजीनियर की काबिलियत के कायल खुद Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भी हो गए हैं. जैसे ही उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, यह आग की तरह फैल गया. नेटिजन्स का कहना है कि जो चीज स्कूल-कॉलेज की मोटी किताबें सालों में नहीं समझा पाईं, उसे इस इंजीनियर ने चंद मिनटों में मशीन पर करके दिखा दिया.

‘मैथ्स रटो मत, महसूस करो’

‘सज्जन पुरुष’ द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियोज यह साबित करते हैं कि स्किल बेस्ड लर्निंग ही भविष्य है. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि जो बात बड़े-बड़े प्रोफेसर ब्लैकबोर्ड पर नहीं समझा पाए, वो इन्होंने अपनी मशीन के एक रोटेशन में समझा दी.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply