Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Salman Khan: IPL में पंजाब टीम की जीत पर सलमान खान का ट्वीट, प्रीति जिंटा को दी बधाई

Salman Khan on Preity Zinta Team: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन प्रीति जिंटा अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. प्रीति जिंटा और सलमान खान काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. अपनी दोस्त प्रीति की टीम की परफॉर्मेंस की सलमान खान ने तारीफ की है. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया जो काफी चर्चा बटोर रहा है.

Salman Khan: IPL में पंजाब टीम की जीत पर सलमान खान का ट्वीट, प्रीति जिंटा को दी बधाई
Salman Khan: IPL में पंजाब टीम की जीत पर सलमान खान का ट्वीट, प्रीति जिंटा को दी बधाई

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है. टीम का एक मुकाबला बिना किसी नतीजे (No Result) के रहा है. इतने शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भी खुद को प्रीति जिंटा की टीम की तारीफ करने से नहीं रोक पाए और एक ट्वीट कर दिया.

सलमान खान का ट्वीट

प्रीति जिंटा की पंजाब किंग 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. सलमान खान ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है…” इसके साथ ही सलमान खान ने प्रीति जिंटा को टैग भी किया. हालांकि, सलमान खान के इस ट्वीट को कुछ लोग मजाक समझ रहे हैं तो कुछ असल में बधाई समझ रहे हैं. लेकिन सच्चाई क्या है, ये तो सलमान खान ही जानते हैं.

पुराना ट्वीट भी आया सामने

सलमान खान के इसी ट्वीट के साथ उनका 12 साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है. इसमें सलमान खान पूछ रहे हैं कि क्या प्रीति जिंटा की टीम जीत गई. प्रीति पंजाब किंग्स की को-ऑनर हैं. सलमान खान ने 28 मई 2014 को एक्स पर एक ट्वीट करते हुए लिखा था, जिंटा (प्रीति जिंटा) की टीम जीत गई क्या?

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply