Bhooth Bangla Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार लंबे समय से ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. 16 सालों के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ कोलौब करके अक्षय ने ये फिल्म बनाई है. ऐसे में जिन लोगों को अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी का मैजिक देखना है, वो इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए उत्सुक हैं. 17 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं अब खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है.

‘भूत बंगला’ की रिलीज से एक दिन पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अमहदाबाद, पुणे, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में मेकर्स ने इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज भी रखे हैं. 16 अप्रैल को रात 9 बजे के बाद ये शोज रखे गए हैं. इसकी भी बुकिंग जारी है. तो अगर आप इस फिल्म को पेड प्रीव्यू शो में देखना चाहते हैं या फिर 17 अप्रैल के बाद इसे एंजॉय करना चाहते हैं, तो आप अभी से ही टिकट एडवांस में बुक कर सकते हैं.
‘धुरंधर 2’ के लिए भी हुआ था पेड प्रीव्य शो
‘भूत बंगला’ से पहले रणवीर सिंह की ‘‘ के लिए भी मेकर्स ने पेड प्रीव्यू शो का आयोजन किया था. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी. वहीं 18 मार्च को कुछ बड़े शहरों में शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू शोज का आयोजन किया गया था. अब ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने भी उसी तरह रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शोज रखे हैं.
‘भूत बंगला’ स्टारकास्ट
‘भूत बंगला’ बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी है. एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने अक्षय के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. कुछ समय पहले मेकर्स इस फिल्म का एक ट्रेलर वीडियो लेकर आए थे. ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था. उसके बाद से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.
–
‘भूत बंगला’ रनटाइम
‘भूत बंगला’ का रनटाइम 174.57 मिनट है. यानी ये फिल्म 2 घंटे 54 मिनट लंबी है. इस फिल्म से अक्षय के फैंस को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इससे पहले जब-जब अक्षय और प्रियदर्शन साथ आए हैं, दोनों ने कमाल किया है. देखना होगा कि ये पिक्चर लोगों को कैसी लगती है.





