शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, सपा विधायक आरके वर्मा पर दर्ज हुई FIR​

FIR Against SP MLA RK Verma:  समाजवादी पार्टी के रानीगंज विधायक और विधानसभा में उपमुख्य सचेतक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट […]

कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, सपा विधायक आरके वर्मा पर दर्ज हुई FIR​

FIR Against SP MLA RK Verma:  समाजवादी पार्टी के रानीगंज विधायक और विधानसभा में उपमुख्य सचेतक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, सपा विधायक आरके वर्मा पर दर्ज हुई FIR​
कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, सपा विधायक आरके वर्मा पर दर्ज हुई FIR​

जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास

जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि डॉ. आरके वर्मा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान और जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ा विषय बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि इस बयान से न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया, बल्कि इससे समाज में वैमनस्य और तनाव फैलने की भी आशंका उत्पन्न हुई।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज हुई FIR

तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ जानबूझकर अपमान करने, शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न करने तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों, वीडियो फुटेज तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा में रहते है आरके वर्मा

डॉ. आरके वर्मा प्रतापगढ़ की से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं और वर्तमान में विधानसभा में उपमुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पहले भी वे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

मामले के राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेताओं ने सांसद पर अभद्र टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान और जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ा विषय बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

जांच के दौरान यदि अतिरिक्त साक्ष्य या तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY