रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार के ‘बॉलीवुड स्टॉक’, 100 से 900 रुपये भाव, किसने दिया मल्टीबैगर रिटर्न?​

भारतीय शेयर बाजार में फिल्म निर्माण और एंटरटेनमेंट कंपनियों के स्टॉक लिस्टेड हैं। इनमें बालाजी टेलीफिल्मस, पीवीआर आईनॉक्स, सारेगामा इंडिया और जी एंटरटेनमेंट आदि शामिल हैं। शेयर बाजार में देश की अलगअलग कंपनियों के हजारों स्टॉक लिस्टेड हैं। इनमें फिल्म और एंटरटेनमेंट कंपनीज के शेयर भी शामिल हैं। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की कौनसी […]

भारतीय शेयर बाजार में फिल्म निर्माण और एंटरटेनमेंट कंपनियों के स्टॉक लिस्टेड हैं। इनमें बालाजी टेलीफिल्मस, पीवीआर आईनॉक्स, सारेगामा इंडिया और जी एंटरटेनमेंट आदि शामिल हैं।

शेयर बाजार में देश की अलगअलग कंपनियों के हजारों स्टॉक लिस्टेड हैं। इनमें फिल्म और एंटरटेनमेंट कंपनीज के शेयर भी शामिल हैं। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की कौनसी कंपनियां मार्केट में कारोबार करती हैं। इन टीवी और फिल्म जगत की कंपनियों के शेयरों ने कितना रिटर्न दिया है। आइये आपको बताते हैं बाजार से जुड़े बॉलीवुड स्टॉक्स की पूरी डिटेल

बॉलीवुड की कौनसी कंपनीज मार्केट में लिस्टेड

शेयर बाजार में बालाजी टेलीफिल्मस, पीवीआर आईनॉक्स, सारेगामा इंडिया, जी एंटरटेनमेंट, सन टीवी, टिप्स फिल्म्स/टिप्स म्यूजिक, शेमारू एंटरटेनमेंट, मुक्ता आर्ट्स, इरोज एंटरनेशनल मीडिया, यूएफओ मूवीज और फैंटम डिजिटल इफेक्टस आदि शामिल हैं।

शेयर प्राइस और मार्केट कैप

Balaji Telefilms Ltd: एकता कपूर की फिल्म प्रोडक्शन और टीवी सीरियल कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 1088 करोड़ रुपये है। बालाजी टेलीफिल्मस लिमिटेड के शेयरों की कीमत 89 रुपये है। हालांकि, रिटर्न के लिहाज से इस शेयर ने निराश किया है।

Saregama India Ltd: यह भी फिल्म निर्माण और म्यूजिक से जुड़ी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 9481 करोड़ है। सारेगामा इंडिया के शेयरों की कीमत 492 रुपये है। इस शेयर ने इस साल अब तक 40 फीसदी रिटर्न दे दिया है। 2021 में इस शेयर ने एक साल के अंदर 500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था।

Zee Entertainment: यह देश की मशहूर ब्रॉडकास्टिंग और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है और इसका मार्केट कैप 10000 करोड़ है। जी एंटरटेनमेंट के शेयरों की कीमत 104 रुपये है। हाल के वर्षों में यह शेयर भी बुरी तरह गिरा है और 600 रुपये के स्तर से टूटकर 100 रुपये तक आ चुका है।

PVR INOX Ltd: यह देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर चैन कंपनी है, और बाजार पूंजीकरण 9692 करोड़ है। इस कंपनी का शेयर प्राइस 987 रुपये है। यह शेयर लगातार 4 साल से नेगेटिव रिटर्न दे रहा है।

Shemaroo Entertainment: यह कंपनी फिल्म राइट्स, कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल मीडिया का कारोबार करती है और इसका मार्केट कैप 358 करोड़ रुपये है। शेमारू एंटरटेनमेंट के शेयर की कीमत 125 रुपये है और पिछले 5 सालों में यह शेयर 450 रुपये के स्तर से टूटा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY